Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (14 सितंबर 2026) की खबरों में ऑपरेशन सिंदूर में S-400 डिफेंस सिस्टम ने 314km दूर पाकिस्तानी विमान मार गिराया था; दिशा साल्यान मौत मामले में CBI ने दर्ज किया हत्या-गैंगरेप का केस; पश्चिम बंगाल में बदलेंगे लेनिन, मार्क्स और हो ची मिन्ह के नाम वाली सड़कें; BRICS Summit में भाव न मिलने पर बांग्लादेश की निकली हेकड़ी प्रमुख रहा।

1. ऑपरेशन सिंदूर में S-400 डिफेंस सिस्टम ने 314km दूर पाकिस्तानी विमान मार गिराया था
ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में S-400 डिफेंस सिस्टम (S-400 Defense System) ने 314km दूर पाकिस्तानी विमान (Pakistani aircraft) मार गिराया था। इसका खुलासा रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ है। रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट-2025-26 में यह जानकारी दी गई है कि भारतीय सेना (Indian Army) ने S-400 डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तानी विमान मार गिराया था। विमान को स्पेशल मिशन एयरक्राफ्ट कहा गया है। बता दें कि भारतीय वायुसेना के अफसर पहले बता चुके हैं कि यह पाकिस्तान का AWACS विमान था। इसे हवाई कमांड सेंटर भी कहा जाता है।

2. दिशा साल्यान मौत मामले में CBI ने दर्ज किया हत्या-गैंगरेप का केस
दिशा सल्यान मौत मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी यानि CBI ने एक नई FIR दर्ज करते हुए हत्या और गैंगरेप की धराएं जोड़ीं हैं। जानकारी के मुताबिक इस FIR में एक्टर डिनो मौर्या, सूरज पंचोली, रिया चक्रवर्ती और आदित्य ठाकरे का नाम भी जोड़ा गया है। इसके अलावा तत्कालीन गृहमंत्री यनिल देशमुख, सौविक चक्रवर्ती, रोहन रॉय (दिशा साल्यान का मंगेतर) और तत्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर परामबीर सिंह का भी इस FIR में नाम दर्ज है। सबसे बड़ी बात यह कि, मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और आदित्य के पिता उद्धव ठाकरे का भी इस FIR में नाम जोड़ा गया है। उद्धव पर मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

3. पश्चिम बंगाल में बदलेंगे लेनिन, मार्क्स और हो ची मिन्ह के नाम वाली सड़कें
पश्चिम बंगाल में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक स्थलों के नाम बदलने को लेकर सियासत तेज हो सकती है। राज्य सरकार ने नाम बदलने से जुड़े प्रस्तावों पर विचार के लिए एक समिति गठित की है। इस सूची में कोलकाता की लेनिन सरणी, कार्ल मार्क्स सरणी और हो ची मिन्ह सरणी भी शामिल हैं।

4. BRICS Summit में भाव न मिलने पर बांग्लादेश की निकली हेकड़ी
बांग्लादेश ने रविवार को कहा कि वह भारत के साथ अपने रिश्ते को नए सिरे से शुरू करना चाहता है। बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि दोनों देशों के बीच नया रिश्ता आपसी हितों के आधार पर बनाया जाना चाहिए। उन्होंने शेख हसीना के प्रधानमंत्री रहने के दौरान भारत-बांग्लादेश संबंधों को असहज बताया।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल: फैसले अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे आम लोगः हिंदी दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट ने आम नागरिकों तक अपने महत्वपूर्ण फैसलों और आदेशों की जानकारी आसान भाषा में पहुंचाने की दिशा में अहम पहल की है। शीर्ष अदालत जल्द ही हिंदी में जन सूचना सेवा शुरू करने जा रही है। इसके तहत महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों और आदेशों का सरल हिंदी में सार उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आम लोग जटिल कानूनी भाषा को आसानी से समझ सकें। (पूरी खबर पढ़े)
चीन ने भारतीय सेना की शर्त मानी, LAC पर सेना की तैनाती में की कमीः ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) की पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मुलाकात का असर 24 घंटे के अंदर दिखने लगा है। चीन ने भारतीय सेना की शर्त मानते हुए वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी (LAC) पर सेना की तैनाती में कमी कर दी है। रक्षा मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने भारत से सटी एलएसी पर अपनी पीएलए-सेना (PLA Army) की तैनाती में भी भारी कमी की है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एलएसी के सभी सेक्टर (पूर्वी लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक), भारतीय सेना की तैनाती बेहद मजबूत और अच्छी स्थिति में है और वह किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। (पूरी खबर पढे)
पुतिन की सेल्फी ने मचाया तहलकाः नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) का समापन हो गया है। इस समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हुए। ब्रिक्स के सदस्य देशों के अलग-अलग जंग और बड़े भू-राजनीतिक मतभेदों से जूझने के बीच भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती ऐसे समय में BRICS को एकजुट रखना था। इसके बावजूद नई दिल्ली में BRICS का साझा घोषणापत्र सर्वसम्मति से पास हुआ। साथ ही भारत पहलगाम आतंकी हमले की सामूहिक निंदा कराने में भी कामयाब रहा। हालांकि इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाया हुआ है। यह तस्वीर एक सेल्फी है, जिसे रूसी दूतावास ने जारी किया है। इसे सुपरपावर ‘सेल्फी’ बताया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



