Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (16 सितंबर 2026) की खबरों में भारतीय वॉरशिप और पाकिस्तानी नेवीशिप के बीच टक्कर; ₹25000 बेसिक तक PF कटेगा; SBI ने RBI से दो बार रेपो रेट बढ़ाने की अपील की; झीरम हमला- 10 नक्सलियों को फांसी की सजा; ₹2000 से ऊपर के UPI चार्ज मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा प्रमुख रहा।

1. अरब सागर में भारत-पाकिस्तान वॉरशिप टकराए

 एक बार फिर पाकिस्तान की ‘नापाक’ हरकत देखने को मिली है। हालांकि इस बार ये नापाक हरकत एलओसी (LOC) पर नहीं बल्कि समुंदर में देखने को मिली है। अरब सागर में भारतीय वॉरशिप और पाकिस्तानी नेवीशिप के बीच हुई टक्कर हुई है। अंतरराष्ट्रय जल सीमा में पाकिस्तानी वॉरशिप ने भारतीय वॉरशिप को टक्कर मार दी। पाकिस्तान की इस हरकत के बाद भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन को तलब कर फटकार लगाई है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी अफेयर्स को तलब किया है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. ₹25000 बेसिक तक PF कटेगा

कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ (EPF) को पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने PF के लिए बेसिक सेलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर ₹25 हजार कर दी है। अब कंपनियों को 25 हजार रुपए तक की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को PF के दायरे में शामिल करना ही होगा। मोदी कैबिनेट की बैठक में पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इससे 51 लाख कर्मचारियों को PF बचत और पेंशन का सीधा फायदा मिलेगा।

पढ़े पूरी खबर…….

3. SBI ने RBI से दो बार रेपो रेट बढ़ाने की अपील की

देशवासियों को महंगाई ने जोरदार झटका दिया है। थोक महंगाई के साथ ही खुदरा महंगाई दर भी बढ़ी है। इसका असर है कि आलू–प्याज से लेकर तेल-बिजली तक महंगी हो गई है। देश की खुदरा महंगाई दर (retail inflation rate) बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई। जुलाई में खुदरा महंगाई दर 4.45 प्रतिशत थी। यह लगातार आठवां महीना है, जब फुटकर (खुदरा) महंगाई दर बढ़ी है। महंगाई की मार के बाद अब बैंक आपको EMI की टेंशन दे सकते हैं। देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई (RB) से रेपो रेट बढ़ाने की अपील की है। वो भी एक नहीं दो बार रेपो रेट बढ़ाने की अपील की है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. झीरम हमला- 10 नक्सलियों को फांसी की सजा

झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत द्वारा 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी हत्याकांड को छत्तीसगढ़ के इतिहास का पीड़ादायक अध्याय बताते हुए हमले में जान गंवाने वाले नेताओं, सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।

पढ़े पूरी खबर…….

5. ₹2000 से ऊपर के UPI चार्ज मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. 2,000 रुपये से अधिक के कमर्शियल UPI लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. यह याचिका केंद्र सरकार, RBI, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और UPI के खिलाफ दायर की गई है. केंद्र सरकार ने बुधवार को यह फैसला किया था. यह याचिका एडवोकेट अंजन दत्ता की ओर से दायर की गई है.

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

UPI Payment Charges पर विपक्ष के आरोपों पर मोदी सरकार का आया जवाबः मोदी सरकार द्वारा ₹2000 ज्यादा के यूपीआई पेमेंट चार्ज के ऐलान के बाद देश में बवाल मचा हुआ है। विपक्ष मोदी सराकर पर अमेरिका और ट्रंप के सामने झुकने का आरोप लगाया है। खुद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) UPI payment charge को लेकर सीधे पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। UPI Payment Charges पर विपक्ष के आरोपों पर अब मोदी सरकार ने जवाब दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाने के फैसले को लेकर विदेशी दबाव के आरोपों को खारिज किया है। (पूरी खबर पढ़े)

एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी के न्यूड ए़ड पर मचा बवालः अमेरिकी एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी का विवादित स्पोर्ट्स एड ने बवाल मचा दिया है। इस विवादित एड में एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी न्यूड होकर स्पोर्ट्स बेचती हुईं दिख रहीं है। इस विज्ञापन में सिडनी स्वीनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग इक्विपमेंट के साथ नजर आती हैं। कहीं रग्बी बॉल पकड़े हैं, कहीं फुटबॉल तो कहीं टेनिस रैकेट। हालांकि सिडनी स्वीनी एड में अधिकतर जगह न्यूड दिख रहीं हैं या फिर बेहद कम कपड़े पहने हुए हैं। कई जगह स्पोर्ट्स इक्विपमेंट से ही शरीर को ढकती नजर आ रहीं हैं। (पूरी खबर पढ़े)

RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनलः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर “सांस्कृतिक प्रदूषण” से निपटने के तरीकों पर सुझाव देने के लिए एक अनौपचारिक समूह बनाया है। यह कदम सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा OTT (ओवर-द-टॉप) कंटेंट को “नैतिक पतन” का कारण बताए जाने के लगभग दो साल बाद उठाया गया है। इस पैनल में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े कई सदस्य शामिल हैं, जिनमें पूर्व वाइस-चांसलर और प्रचारक भी हैं। (पूरी खबर पढ़े)

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावाः चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा किया गया है। BRICS समिट में हिस्सा लेने के बाद भारत से लौटने ही इमरजेंसी इलाज के लिए शी जिनपिंग को हॉस्पिटल ले जाया गया था। इतना ही नहीं, BRICS समिट के दौरान भी शी जिनपिंग की सेहत बिगड़ गई थी। राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सेहत को लेकर ये बड़ा दावा चीनी लोकतंत्र पार्टी ने किया है। (पूरी खबर पढ़े)

पवित्र मुस्लिम शहर मक्का में मिसाइल-ड्रोन से हमलाः अमेरिका और ईरान के बाद अब सऊदी अरब और यमन अब मिडिल ईस्ट की जंग के केंद्र बन गए हैं। सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों (Saudi Arabia-Houthis War) के बीच लड़ाई विध्वंसक मोड़ पर पहुंच गई है। हालांकि इस लड़ाई में हूती विद्रोही सऊदी अरब को करारी टक्कर दे रहे हैं। सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों ने कोहराम मचाकर रख दिया है। हूती विद्रोहियों ने पवित्र मुस्लिम शहर मक्का में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। हालांकि एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी को आसमान में ही मार गिराया। मक्का में मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने एयर डिफेंस एक्टिव कर दिया है। जबकि पूरे देश में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है। (पूरी खबर पढ़े)

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m