Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (6 अगस्त 2026) की खबरों में मोहन भागवत बोले- जेन-जी देशभक्त-ईमानदार; सरकार बोली- हवाई ईंधन में एथेनॉल मिलाने का कोई इरादा नहीं; रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा; Old Monk-Royal Challenge Rum पर बैन प्रमुख रहा।

1. मोहन भागवत बोले- जेन-जी देशभक्त-ईमानदार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में आयोजित IIMUN (India’s International Movement to United Nations) की 15वीं वर्षगांठ पर Gen-Z और Gen-Alpha के करीब 2,000 छात्रों से एक घंटे तक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को देश की सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी बताते हुए कहा कि उनकी बात सुनना और उनसे संवाद बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संवाद की कमी ही कई बार आंदोलनों की वजह बनती है।

पढ़े पूरी खबर………

2. सरकार बोली- हवाई ईंधन में एथेनॉल मिलाने का कोई इरादा नहीं

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने स्पष्ट किया है कि सरकार की विमान ईंधन (Aviation Fuel) में एथेनॉल मिलाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक जानकारी और अफवाहें हवाई यात्रियों के बीच अनावश्यक डर और भ्रम पैदा करती हैं। सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
पढ़े पूरी खबर………

3. रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा

गोवा स्थित बॉम्बे हाईकोर्ट की पीठ ने वर्ष 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न और रेप मामले में तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने वर्ष 2021 में गोवा की ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए बरी करने के फैसले को पलटते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया।

पढ़े पूरी खबर………

4. Old Monk-Royal Challenge Rum पर बैन

फूड सेफ्टी रेगुलेटर यानी फासी ने शराब कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ओल्ड मॉन्क, रॉयल चैलेंज (Royal Challenge) और बैगपाइपर (Bagpiper) समेत अन्य शराब कंपनियों के खिलाफ एजेंट और उम्र संबंधी भ्रामक दावों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन कर दिया है। साथ ही स्वाद और खुशबू के लिए बिना अनुमति वाले फ्लेवर मिलाने का आरोप है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शराब बनाने वाली जिन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की हैं, उनमें मुख्य रूप से ओल्ड मॉन्क, मैकडॉवेल्स, बैगपाइपर, एंटीक्विटी ब्लू और रॉयल चैलेंज जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं।

पढ़े पूरी खबर………

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

भारत-म्यांमार जमीन की अदला-बदली करेंगेः भारत-म्यांमार सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सीमा विवाद सुलझाने के लिए भारत-म्यांमार जमीन की अदला-बदली करेंगे। वर्षों से लंबित सीमा सीमांकन का मामला सुलझाने की दिशा में बातचीत शुरू भी हो गई है। हालांकि इस प्रस्ताव ने मणिपुर में राजनीतिक और सामाजिक विरोध की आहट पैदा कर दी है। जमीन की अदला-बदली की लेकर मणिपुर में विरोध की चिंगारी सुलगने लगी है। पहले ही 2 साल से अधिक दिनों से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर के लिए यह फैसला आग में घी डालने का काम कर सकती है और स्थिति विध्वंसक हो सकती है। (पूरी खबर पढ़े)

किरेन रिजिजू बोले- राहुल गांध और मैं राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहींः संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। करीब 50 मिनट तक चली इस बैठक में संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने, विपक्ष की मांगों और सरकार के विधायी एजेंडे पर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार इस संवाद के जरिए सदन में बने गतिरोध को खत्म करने की कोशिश में जुटी है। (पूरी खबर पढ़े)

सागर धनखड़ हत्याकांड में सुशील कुमार को राहत नहींः पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को अदालत ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही निचली अदालत के उस आदेश को बरकरार रखा गया, जिसमें उनकी जमानत देने से इनकार किया गया था। (पूरी खबर पढ़े)

 सोने-चांदी में फिर जबरदस्त उछालः सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को फिर जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में Gold Price और Silver Price बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कॉमेक्स (COMEX) पर सोना करीब 1% चढ़कर 4,348.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m