Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (10 जून 2026) की खबरों में NDA कॉन्क्लेव में PM मोदी बोले- ‘हमने असंभव को संभव करके दिखाया; TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा-यूसुफ पठान और सायोनी घोष भी; कर्नाटक सीएम ने सेब खाकर समर्थकों पर फेंके; अमेरिका और ईरान में य़ुद्ध फिर शुरू प्रमुख रहा।

1. NDA कॉन्क्लेव में PM मोदी बोले- हमने असंभव को संभव करके दिखाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने पर NDA कॉन्केल्व को संबोधित किया. एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कई प्रमुख बातों पर जोर दिया है. इस दौरान पीएम मोदी ने देश की विकास की रफ्तार में आई तेजी को लेकर एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार ने “असंभव को संभव करके दिखाया है”.

पढ़े पूरी खबर…….

2. TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा-यूसुफ पठान भी

ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वालों सांसदों के बारे में अभी तक सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे लेकिन अब पूरी लिस्ट आ चुकी है कि कौन-कौन TMC के खेमेँ में से निकल रहा है. टीएमसी के उन 19 सांसदों की लिस्ट सामने आ गई है, जिन्होंने बगावत की है. इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम सायोनी घोष और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का है. इसके अलावा यूसुफ पठान का नाम भी लोगों को चौका रहा है.

पढ़े पूरी खबर…….

3. कर्नाटक सीएम ने सेब खाकर समर्थकों पर फेंके

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके कारण कर्नाटक सीएम विवादों में आ गए हैं। इस वीडियो में सीएम डीके शिवकुमार सेब खाकर समर्थकों पर फेंकेते हुए दिख रहे हैं। सीएम शिवकुमार ने दो बार सेब खाकर जुठा सेब समर्थकों पर फेंका। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने सीएम डीके शिवकुमार और कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की सोच का आईना बताया है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. अमेरिका और ईरान में य़ुद्ध फिर शुरू

मिडिल ईस्ट यानी खाड़ी में युद्ध की चिंगारी एक बार फिर से सुलग उठी है। ईरान द्वारा अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर (American Apache helicopters) मार गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेना (us Army) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से बंदर अब्बास (Bandar Abbas) तक एक साथ अटैक किया है। यूएस आर्मी ने ईरान के एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और रडार साइट्स बम बरसाए है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई दीः  पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 जून को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जवाहरलाल नेहरू लगातार 4398 दिन तक प्रधानमंत्री रहे थे। भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी को हर तरफ से बधाइयां मिल रही है। पीएम मोदी के सबसे खास दोस्तों में शामिल ईटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई दी है। (पूरी खबर पढ़े)

Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Centerः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) के मालिक मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने भारत में बड़ा धमाका किया है। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा अब भारत में अपना पहला आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई (AI) डेटा सेंटर ओपन करने जा रही है। ये डेटा सेंटर गुजरात राज्य के जामनगर में शुरू होगा। मेटा ने इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ हाथ मिलाा है। (पूरी खबर पढ़े)

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दियाः पश्चिम बंगाल (West Bengal) की पूर्व सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को झटके पर झटके लगने का दौर जारी है। ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। दीदी की करीबी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही सुष्मिता देव ने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनके इस्तीफे का कारण सामने नहीं आया है। उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए एक और राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा से मुलाकात की। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m