US Attacks On Iran: मिडिल ईस्ट यानी खाड़ी में युद्ध की चिंगारी एक बार फिर से सुलग उठी है। ईरान द्वारा अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर (American Apache helicopters) मार गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेना (us Army) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से बंदर अब्बास (Bandar Abbas) तक एक साथ अटैक किया है। यूएस आर्मी ने ईरान के एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और रडार साइट्स बम बरसाए है।

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने पलटवार किया है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला किया है। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जवाबी कार्रवाई में बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने और अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय को ड्रोन से निशाना बनाया।

दरअसल इस चिंगारी की शुरुआत उस समय हुई, जब होर्मुज अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा कियाकि गश्त कर रहे अमेरिकी AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया है। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी लिखा किअमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा। इसके बाद अमेरिका ने मंगलवार देर रात ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की। होर्मुज से बंदर अब्बास तक एक साथ अटैक कर ईरान के एयर डिफेंस और रडार साइट्स पर बम बरसाकर उसे नष्ट कर दिया।

अमेरिकी सेना पूरी तरह सतर्क- CENTCOM

ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई पूरी कर ली है। यह अभियान सेल्फ डिफेंस में की गई सैन्य कार्रवाई थी, जिसे 9 जून को राष्ट्रपति के आदेश अंजाम दिया गया। एक दिन पहले अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया था। CENTCOM के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के लड़ाकू विमानों ने प्रिसिजन म्यूनिशन का इस्तेमाल करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़के निकट स्थित ईरानी एअर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों और सर्विलांस रडार साइट्स को निशाना बनाया। CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी ईरानी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है।

IRGC ने अमेरिकी हमले पर दी जानकारी

ईरान ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला बताया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ने झूठे बहाने बनाकर जास्क, सीरिक और केश्म में कई स्थानों को निशाना बनाया। आईआरजीसी के मुताबिक, हमलों में सीरिक में एक टेलीकम्युनिकेशन टावर को नुकसान पहुंचा है जबकि शहर के दो पानी के टैंक भी नष्ट हो गए। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने बहरीन में मौजूद अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट को ड्रोन हमलों से निशाना बनाया हैय़ ईरानी सैन्य नेतृत्व ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी “आक्रामकता” जारी रही तो उसका जवाब और बड़ा होगा।

ईरान के बंदर अब्बास और केश्म द्वीप पर धमाके

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मंगलवार को दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास और उसके पास स्थित केश्म द्वीप पर कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों इलाकों में विस्फोटों की आवाजें सुनने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि धमाके किस वजह से हुए। बंदर अब्बास और केश्म द्वीप होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित हैं, जिसे दुनिया के सबसे अहम तेल और समुद्री व्यापार मार्गों में गिना जाता है।

अमेरिका का अपाचे हेलिकॉप्टर हमने नहीं गिराया

दूसरी तरफ ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका का अपाचे हेलिकॉप्टर को उन्होंने नहीं गिराया है। साथ ही दावा किया गया है कि अमेरिका ने इस घटना के बहाने से ईरान पर हमला किया है। ईरान के उप विदेश मंत्री मजीद रवांची ने विदेशी मीडिया अल जजीरा को बताया है कि होर्मुज के ऊपर अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हुए हमले के पीछे तेहरान का हाथ नहीं है। वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटों में होर्मुज में कोई आक्रामक हवाई सैन्य अभियान नहीं चलाया गया है। अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटना की आड़ में दुश्मन (US) फिर दुश्मनी शुरू करने की कोशिश कर रहा है, जिसका हर स्थिति में ‘निर्णायक जवाब’ दिया जाएगा।

खाड़ी में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का पलटवार

अमेरिकी हमले पर ईरान ने पलटवार किया है। ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन में तैनात अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट पर ड्रोन हमला किया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह कार्रवाई दक्षिणी ईरान पर हुए अमेरिकी हमलों के जवाब में की गई। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह हमला दक्षिणी ईरान के जाम क्षेत्र में किया गया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m