Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (9 जून 2026) की खबरों में पीएम मोदी ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड; विराट कोहली बने भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी; पीओके में पाकिस्तानी सेना ने खेला ‘खूनी खेल’; H-1B Visa पर डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका; पिता की हत्या कर लाश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले बेटा-बेटी को फांसी प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड
(PM Modi 12 Years) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश आजाद भारत के सबसे लंबे कार्यकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं. उनके नेतृत्व में NDA सरकार के 12 साल पूरे हो चुके हैं. उन्होंने पूर्व पीएम पंडित नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 9 जून 2024 को ही उन्होंने एनडीए के तीसरे कार्यकाल में पीएम पद की शपथ ली थी और उनके सत्ता में रहने के 12 साल भी आज पूरे हो रहे हैं. पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज 9 जून 2026 तक उनके कार्यकाल के 4398 दिन पूरे हो गए हैं. अब वो भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं.

2. विराट कोहली बने सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी
क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की नई इबारत लिखने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अब ब्रांड वैल्यू के मामले में भी देश के सभी बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है। फॉर्च्यून इंडिया और ग्लोबल ब्रांड कंसल्टेंसी इंटरब्रांड द्वारा जारी देश के 25 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटीज की ताजा रिपोर्ट में विराट कोहली 3,542 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ पहले स्थान पर रहे हैं।

3. पीओके में पाकिस्तानी सेना ने खेला ‘खूनी खेल’
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके (PoK-Pakistan Occupied Kashmir) में पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) और सुरक्षाबलों ने खूनी खेल खेला है। हक मांग रहे कश्मीरियों को पाकिस्तानी सेना ने गोलियों से भून दिया। हमले में 27 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तान सेना ने यह खूनी खेल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के शहर रावलकोट (Rawalakot) में खेला। यह खूनी खेल उस खेला गया है, जब एक दिन पहले ही 7 जून को पाकिस्तान ने कब्जे वाले गिलगित बाल्टिस्तान में स्थानीय चुनाव कराए गए हैं।

4. H-1B Visa पर डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यूएस कोर्ट से झटके पर झटके लगने का दौर जारी है। पिछले दिनों अमेरिका ट्रेड कोर्ट ने 10% Global Tariff को अमान्य कर दिया था। अब H-1B Visa पर डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका लगा है। बोस्टन संघीय अदालत (boston federal court) ने ट्रंप प्रशासन की ओर से लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपए) के नए H-1B वीजा फीस को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया है।

5. पिता की हत्या कर लाश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले बेटा-बेटी को फांसी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रेलवे कर्मचारी पिता को मारकर लाश के टुकड़े-टुकड़े कर बाल्टियों में भरने वाले बेटा-बेटी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। वहीं इस हत्याकांड में साथ देने वाली पत्नी को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दीदी का ‘छेनू’ खामोशः टीएमसी में मचे बवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने साधी चुप्पीः बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राज्य की सत्ता से बाहर हुई ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी ताश के पत्ते की तरह बिखरती जा रही है। विधायकों के बाद अब सांसदों में भी फूट रड़ गई है। टीएमसी के कुल 28 लोकसभा सांसदों में से 20 सांसदों अलग गुट बनाकर एनडीए सरकार को समर्थन करने का फैसला किया है। वहीं बागी सांसदों ने काकोली घोष (Kakoli Ghosh) को अपना चीफ व्हिप चुना है। टीएमसी में मचे बवाल के बीच एक बात जो लोगों को खटक रही है वो है टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का खामोश होना। अपने कड़क अंदाज और ‘खामोश’ डायलॉग से बड़े-बड़ों को चुप करा देने वाले बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। बॉलीवुड के ‘शॉटगन’ और दीदी के ‘छेनू’ की खामोशी ने टीएमसी आलाकमान की रातों की नींद उड़ा रखी है। (पूरी खबर पढ़े)
खान सर के खिलाफ अंजना ओम कश्यप दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचींः खान ग्लोबल स्टडीज में हुई फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में फंसे फैजल खान उर्फ खान सर को फिलहाल राहत मिल गई है। पटना कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। वहीं परीक्षा कोचिंग टीचर फैसल खान उर्फ खान सर दूसरे मामले में फंस गए हैं। टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप (Journalist Anjana Om Kashyap) ने खान सर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में याचिका दायर की है। अंजना ओम कश्यप ने खान सर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा खान सर द्वारा अंजना पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में दर्ज किया गया है। 2 करोड़ रुपये के मानहानि के इस मुक़दमे में ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से कथित मानहानि वाली सामग्री को हटाने की मांग की गई। (पूरी खबर पढ़े)
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की सिलेंडर की संख्या घटाईः प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को सब्सिडी में मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर की संख्या मोदी सरकार ने घटा दी है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब साल में सिर्फ 4 ही सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे। मोद सरकार ने गरीबों को मिलने वाली एलपीजी सिलेंडर की संख्या 5 कम कर दी है। ऐसा करने के पीछे मोदी सरकार ने गरीबों को अंतरराष्ट्रीय महंगाई की परिभाषा समझाई है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

