Donald Trump US H-1B Visa Case: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यूएस कोर्ट से झटके पर झटके लगने का दौर जारी है। पिछले दिनों अमेरिका ट्रेड कोर्ट ने 10% Global Tariff को अमान्य कर दिया था। अब H-1B Visa पर डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका लगा है। बोस्टन संघीय अदालत (boston federal court) ने ट्रंप प्रशासन की ओर से लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपए) के नए H-1B वीजा फीस को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया है।
बोस्टन की कोर्ट के जज लियो सोरोकिन ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। यह मामला 20 डेमोक्रेटिक राज्यों के अटॉर्नी जनरल द्वारा दायर मुकदमे के बाद कोर्ट पहुंचा था। इन राज्यों ने ट्रंप के उस फैसले को चुनौती दी थी।
सोरोकिन ने फैसला सुनाते हुए कहा कि H-1B वीजा के लिए ली जाने वाली भारी भरकम फीस जुर्माना नहीं बल्कि एक टैक्स है। इसे जारी करने के लिए रिपब्लिकन राष्ट्रपति को कांग्रेस से कोई अधिकार प्राप्त नहीं था। इसे अमेरिकी विदेश विभाग और अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (US Citizenship and Immigration Services) लागू नहीं कर सकती। जज ने फैसले में आगे यह भी जोड़ा कि वीजा को लेकर यह नीति ट्रंप के अधिकार क्षेत्र से बाहर है और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा सहित प्रमुख पब्लिक सेक्टर्स के लिए हानिकारक होगी। लिहाजा H-1B Visa पर एक लाख डॉलर फीस वसूलने का फैसला रद्द किया जाता है।

सरकार ने कही फैसले के खिलाफ अपील की बात
इधर अमेरकी सरकार ने कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता टेलर रोजर्स ने एक बयान में कहा कि ट्रंप प्रशासन को भरोसा है कि अपील पर यह आदेश पलट दिया जाएगा।
भारतीयों को बड़ी राहत
एच-1बी वीजा स्किल्ड भारतीयों के लिए अमेरिका में काम करने के सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक है। यह अमेरिकी कंपनियों को टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, हेल्थ और फाइनेंस में विशेषज्ञता रखने वाले विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने की अनुमति देता है। हर साल जारी होने वाले अधिकांश एच-1बी वीजा भारतीय नागरिकों को ही मिलते हैं।
सालाना 65,000 वीजा जारी किए जाते हैं
इस कार्यक्रम के तहत सालाना 65,000 वीजा जारी किए जाते हैं। साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त कामगारों के लिए तीन से 6 साल के लिए 20000 अतिरिक्त वीजा भी दिए जाते हैं। अप्रूव्ड एच-1बी वीजा में से 70 फीसदी से ज्यादा वीजा भारतीय प्रोफेशनल्स को मिलते हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

