Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (8 जून 2026) की खबरों में ममता बनर्जी के सांसदों की बगावत, 20 MP ने छोड़ा साथ; देश छोड़कर भाग रहे TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार; दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक; सोना-चांदी हुआ सस्ता, भारत ने परमाणु बम का जखीरा बढ़ाया प्रमुख रहा।

1. ममता बनर्जी के 28 में से 20 लोकसभा सांसद टूटे

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने अलग गुट बनाने का ऐलान कर दिया है। पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि TMC के लगभग 20 सांसदों ने NDA का समर्थन करने का फैसला किया है। काकोली घोष ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। बता दें इस फैसले के बाद ममता बनर्जी केंद्र की राजनीति से भी पूरी तरह कट सकती है क्योंकि मौजूदा समय में TMC के लोकसभा में 28 और राज्यसभा में 12 सांसद हैं।

पढ़े पूरी खबर……

2. TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का ‘पुष्पा’ और टीएमसी नेता जहांगीर खान (TMC leader Jahangir Khan) को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुद को टीएमसी का ‘पुष्पा’ बताने वाले जहांगीर खान को बंगाल STF ने बंगाल-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। जहांगीर खान नेपाल भाग रहा था। इसी दौरान बंगाल एसटीएफ (Bengal STF) ने जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहांगीर खान की गिरफ्तारी के संबंध में अधिक जानकारी साझा कर सकती है।

पढ़े पूरी खबर……

3. सोना-चांदी हुआ सस्ता

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच निवेशकों की चिंता बढ़ गई है, जिसका असर कीमती धातुओं के बाजार पर भी पड़ा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोना 1 लाख 54 हजार 177 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला. कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में इसकी कीमत गिरकर 1 लाख 53 हजार 596 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच गई. वहीं, चांदी 2 लाख 51 हजार 1 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली, लेकिन बिकवाली बढ़ने से यह गिरकर 2 लाख 41 हजार 990 रुपए प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच गई.

पढ़े पूरी खबर……

4. भारत ने परमाणु बम का जखीरा बढ़ाया

दुनिया ईरान-इजराइल युद्ध में उलझी रही इधर भारत ने परमाणु (atomic bomb) बम के मामले में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। परमाणु बम या कहें न्यूक्लियर बम बनाने के मामले में भारत ने पाकिस्तान को काफी पीछे छोड़ दिया है। जी हां… अब भारत का परमाणु हथियार बढ़कर 190 हो गया है। जबकि पाकिस्तान 170 पर ही स्थिर है। ये खुलासा रक्षा क्षेत्र पर नजर रखने वाली प्रतिष्ठित वैश्विक संस्था ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ यानी सिप्री (SIPRI) ने अपनी रिपोर्ट में की है।

पढ़े पूरी खबर……

5. दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक 8 जून को दिल्ली में आयोजित की गई. जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के बाद की रणनीति समेत कई मुद्दों पर मंथन किया गया. वहीं, विधानसभा चुनावों में पार्टियों के बीच मतभेद का असर भी इस पर दिखा है. दिल्ली में INDIA ब्लॉक की यह 7वीं बैठक रही. विपक्षी दलों की इस अहम बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हर 2 महीने में गठबंधन की बैठक बुलाई जाएगी. हमारी अगली बैठक हैदराबाद में बुलाई जाएगी. आज की अहम बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है. इसके तहत SIR के मसले पर हम मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखेंगे. साथ ही हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

सूर्य की सतह पर भयंकर सौर विस्फोटः शांत दिखने वाला हमारा सूर्य इस समय बेहद आक्रामक है। सूर्य की सतह पर भयंकर विस्फोट हुआ है। ये विस्फोट शक्तिशाली सौर विस्फोट है। सूरज की सतह पर इस पूरे हफ्ते से लगातार शक्तिशाली सौर विस्फोट हुए है। इससे अंतरिक्ष में मैग्नेटिक महातूफान (magnetic storm) आ गया है। मैग्नेटिक तूफान तेजी से धरती की और बढ़ रही है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) और स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर ने इसे लेकर बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। (पूरी खबर पढ़े)

भारत ने ग्रेट निकोबार में डुअल-यूज एयरपोर्ट को दी मंजूरीः  केंद्र सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप समूह विकास परियोजनाओं के तहत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक एयरपोर्ट बनाने के लिए 13,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की योजना बना रही है। यह एयरपोर्ट आम नागरिकों और भारतीय नौसेना, दोनों के लिए खुला रहेगा और इसके पांच साल में पूरा होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिलकर इसका बजट उठाएंगे। (पूरी खबर पढ़े)

झारखंड राज्यसभा चुनाव में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स: झारखंड में 2 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामाकंन करने का आखिरी दिन है। झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम (JMM) ने बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने प्रणव झा पर फिर से भरोसा जताया है। बहुमत नहीं होने के कारण बीजेपी ने नाम की घोषणा नहीं की है। जबकि परिमल नाथवाणी (parimal nathwani) निदर्लीय मैदान में उतरे हैं। बीजेपी ने नाथवाणी को ही समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके बाद झारखंड राज्यसभा चुनाव में शह और मात का खेल शुरू हो गया है। नाथवानी की एंट्री से ‘हॉर्स ट्रेड‍िंंग’ (Horse Trading) की आशंका बढ़ने के बाद रिजॉर्ट पॉलिटिक्स (Resort Politics) शुरू हो गई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी 16 विधायकों को तेलंगाना शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। (पूरी खबर पढ़े)

इंडिया अलांयस की बैठक से पहले कांग्रेस-राहुल गांधी विरोधी पोस्टर लगे: Anti-Congress Posters put up before India Alliance meeting: विपक्षी दलों की एकजुटता को और मजबूत करने के उद्देश्य से इंडिया अलांयस की बैठक आज हो रही है। दिल्ली के कॉन्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे से इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू हो गई है। वहीं इंडिया अलांयस की बैठक से पोस्‍टरवार देखने को मिला। दिल्ली की सड़कों पर इंडिया अलांयस की बैठक से पहले कांग्रेस-राहुल गांधी विरोधी पोस्टर (anti-Rahul Gandhi posters) लगे। इन पोस्‍टर्स में राहुल गांधी की नेतृत्‍व क्षमता पर सवाल उठाने वाले दिग्‍गज विपक्षी नेताओं के बयान को प्रमुखता दी गई। (पूरी खबर पढ़े)

हेमंत सोरेन को बड़ा झटका: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। रांची PMLA कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डिस्चार्ज अर्जी खारिज कर दी है। अब उनके खिलाफ न्यायिक कार्यवाही जारी रहेगी। ईडी की ओर से विशेष अधिवक्ता जोहेब हुसैन ने पक्ष रखा, जबकि हेमंत सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने दलीलें पेश कीं। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m