Telangana Hyderabad Retired Railway Employee Murder case: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रेलवे कर्मचारी पिता को मारकर लाश के टुकड़े-टुकड़े कर बाल्टियों में भरने वाले बेटा-बेटी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। वहीं इस हत्याकांड में साथ देने वाली पत्नी को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है।

हैदराबाद रिटायर रेलवे कर्मचारी हत्याकांड में हैदराबाद कोर्ट ने ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सोमवार को दिए फैसले में बेटा और बेटी को सूली पर लटकाने की सजा सुनाई। जबकि उसकी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दरअसल ये पूरा मामला 70 वर्षीय रेलवे के रिटायर कर्मचारी की हत्या का है। कर्मचारी का बेटा (47) और बेटी (36) ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी पिता के पेंशन और घर पर कब्जा करने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली थी। इस काम में उसकी मां ने भी साथ दिया। तीनों आरोपियों ने मिलकर पहले खाने में जहर मिलाकर शख्स को खिला दिया। मौत होने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे घर में बाल्टियों में भर दिया। हालांकि आरोपी शव को ठिकाने नहीं लगा पा रहे थे।

इस तरह खुला मामला

हालांकि घर से तेज दुर्गंध आने के बाद 18 अगस्त, 2019 को कुछ लोगों ने शक होने पर घर में प्रवेश किया तो उन्हें वहां मानव अवशेष मिले। इसके बादउन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को 21 अगस्त, 2019 को गिरफ्तार कर लिया। तेलंगाना से आई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। पैसों और प्रॉपर्टी के लालच में आज इंसान इतना अंधा हो गया कि लालच में वो अपनों का खून बहाने में भी हिचक नहीं रहा है।

6 साल पुराने मामले में अब मल्काजगिरि स्थित न्यायालय के प्रधान जिला न्यायाधीश ने फैसला सुना दिया है। सोमवार को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने बेटा-बेटी को फांसी की सजा सुनाई। वहीं मृतक की पत्नी को आजीवन भर कैद की सजा सुनाई।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m