Yusuf Pathan Encroached Government Land: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान पर सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) ने फटकार लगाई है। तृणमूल कांग्रेस नेता यूसुफ पठान ने राज्य सरकार द्वारा आवंटन प्रस्ताव खारिज किए जाने के बावजूद एक भी पैसा दिए बिना वडोदरा में सरकार जमीन पर कब्जा कर लिया। इसपर हाईकोर्ट ने यूसुफ पठान लताड़ लगाते हुए पूछा कि आप सरकारी जमीन पर कब्जा कैसे कर सकते हैं।

मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति डी एन रे की खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता उक्त संपत्ति के उपयोग और कब्जे के लिए हर्जाना देने को तैयार रहे। मामले की अगली सुनवाई 15 जून को होगी। हाईकोर्ट ने सितंबर 2025 में पठान की याचिका भी खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने वडोदरा में अपने घर के पास 978 वर्ग मीटर के भूखंड को नीलामी के बिना उन्हें आवंटित करने के वीएमसी के प्रस्ताव को खारिज करने के राज्य सरकार के नोटिस को चुनौती दी थी।

गुजरात के वडोदरा के रहने वाले यूसुफ पठान पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। जस्टिस अग्रवाल ने पठान के वकील शालिन मेहता से कहा कि यह आवंटन का केवल प्रस्ताव था जिसे राज्य सरकार को भेजा गया था और उसने मंजूरी देने से इनकार कर दिया। बस यह बताइए कि आप इस जमीन पर कब्जा कैसे कर सकते हैं? हमारे लिए इसे खारिज करने के लिए यही पर्याप्त है। कोई ऐसा नहीं कर सकता। अदालत ने पठान की उस याचिका पर सुनवाई की जिसमें पिछले साल अगस्त में एकल न्यायाधीश द्वारा पारित आदेश को चुनौती दी गई है। उस आदेश में उन्हें सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाला कहा गया था।

हाईकोर्ट ने पूछा कि क्या जमीन को खाली कर दिया गया है और अगर नहीं तो पठान को इसे खाली करने के लिए कितना समय चाहिए। अदालत ने यूसुफ पठान पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी। पीठ ने कहा कि पठान ने वडोदरा नगर निगम (VMC) की स्थायी समिति के प्रस्ताव के आधार पर कदम उठाया जिसे बाद में राज्य सरकार को भेजा गया और उसने इसे खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि आवंटन प्रक्रिया पूरी होने और भूखंड उनके कब्जे के लिए वास्तव में आवंटित किए जाने से पहले ही पठान ने जमीन पर कब्जा कर लिया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m