Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 जून 2026) की खबरों में स्लोवाकिया में PM मोदी का ब्रेड और नमक से स्वागत; देश में महंगाई बढ़ी; ईरान-यूएस पीस डील इजराइल को नामंजूरः देश से मानसूनी बादल गायब प्रमुख रहा।

1. स्लोवाकिया में PM मोदी का ब्रेड और नमक से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे. स्लोवाकिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रातिस्लावा में भव्य स्वागत हुआ. 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इस देश का दौरा किया है. प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार ने किया.

पढ़े पूरी खबर…….

2. देश में महंगाई बढ़ी

देश में महंगाई बढ़ी है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई में भी तेजी आई है। मई 2026 में थोक महंगाई दर (WPI Inflation) बढ़कर 9.68 प्रतिशत पहुंच गई, जो अप्रैल में 8.26 प्रतिशत थी। यह 43 महीने में सबसे ज्यादा थोक महंगाई दर है। सितंबर 2022 में ये 10.70% पर पहुंच गई थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) ने आज यानी 15 जून को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं।

पढ़े पूरी खबर…….

3. ईरान-यूएस पीस डील इजराइल को नामंजूर

ईरान-यूएस पीस डील को इजरािल ने नामंजूर कर दिया है। इसी के साथ ही ईरान और उसके समर्थित गुटों (जैसे हिज्बुल्लाह और अन्य मिलिशिया) के खिलाफ एक बार फिर से हमला किया है। ईरान पर इजराइली हमले के बाद एक बार मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा और अमेरिका-ईरान शांति समझौता पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

पढ़े पूरी खबर…….

4. देश से मानसूनी बादल गायब

देश में मानसून की एंट्री को 11 दिन हो चुके हैं। वहीं देश के 17 राज्यों में अभी भी मानसून नहीं पहुंच चुका है। इससे देश के इन राज्य के लोगों को बारिश का इंतजार बढ़ गया है। भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। देश से मानसूनी बादल गायब (monsoon clouds) हो गए हैं। इसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ है। सैटेलाइट इमेज और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी (IMD) के हालिया आंकड़ों से पता चला है कि देश के बड़े हिस्से में मॉनसून अचानक बेहद कमजोर हो गया है। मानसूनी बादल पूरी तरह गायब नजर आ रहा है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

अमेजन ने महान गणितज्ञ आर्यभट्ट का अपमान कियाः दुनिया की सबसे जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया एक बार फिर विवादों में घिर गई है. कंपनी पर प्राचीन भारतीय गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट की आपत्तिजनक प्रस्तुति का आरोप लगा है. इसे लेकर वकीलों और हिंदू जनजागृति समिति ने कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा है. मुंबई हाईकोर्ट के तीन वकीलों की ओर से मुंबई पुलिस आयुक्त से की गई शिकायत में कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग हुई है. आरोप है कि कंपनी द्वारा व्यावसायिक लाभ के लिए भारत की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक विरासत का उपहास किया गया है. (पूरी खबर पढ़े)

भारत की बड़ी रक्षा उपलब्धि: भारत ने अपनी रणनीतिक सैन्य क्षमता को नई मजबूती देते हुए स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ओडिशा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किए गए इस परीक्षण में मिसाइल ने सभी निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा। यह उपलब्धि भारत की लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता को और मजबूत बनाती है। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी पीएम के सलाहकार को 2 घंटे रोका गयाः लंबे समय के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध सुधरते नजर आ रहे थे. इस बीच नया घटनाक्रम सामने आया है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के करीबी सलाहकार जाहिद उर रहमान को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान कुछ समय के लिए रोक लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति मिल गई, लेकिन उन्होंने निर्धारित बैठक में हिस्सा लिए बिना ही वापस ढाका लौटने का फैसला किया। (पूरी खबर पढ़े)

‘डांसिंग गर्ल’ की नग्न मूर्ति को NCERT ने कपड़ों के साथ छापी: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी अपने पाठ्यक्रमों में बदलाव को लेकर इन दिनों विवादों का सामना करना है। कभी अकबर को हटाने तो कभी मराठा साम्राज्य के मैप तो कभी न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार विवादों में है।अब NCERT ए बार फिर एक फोटो को लेकर विवादों में आ गया है। इस बार एनसीईआरटी ने मोहनजोदड़ो की खुदाई में मिली ‘डांसिंग गर्ल’ की नग्न मूर्ति को कपड़ों के साथ छापी। इसे लेकर विवाद बढ़ गया है। इतिहासकारों ने बदलाव को छात्रों के साथ अन्याय बताया है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m