Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 मई 2026) की खबरों में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या; ईरान युद्ध पर ट्रंप-नेतन्याहू आपस में भिड़े; कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक; बंगाल के मदरसों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’; आरजीकर रेप केस की फिर से होगी जांच प्रमुख रहा।

1. पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या कर दी गई है। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और तिबंधित संगठन ‘अल बद्र’ के प्रमुख कमांडर आतंकी हमजा बुरहान को पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में अज्ञात हमलावर ने गोली मारी। हमले में आतंकी हमजा बुरहान की मौत हो गई है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. ईरान युद्ध पर ट्रंप-नेतन्याहू आपस में भिड़े

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर हमले जारी रहें, जबकि ट्रम्प फिलहाल बातचीत और डील को मौका देना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक फोन पर बातचीत हुई। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू ने ट्रम्प से कहा कि ईरान पर प्रस्तावित हमले रोकना गलती है और सैन्य कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।

पढ़े पूरी खबर…….

3. कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी सीजेआई सूर्यकांत के बेरोजगार युवकों को कॉकरोच कहने के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट ब्लॉक हो गया है। पार्टी बनने के 6 दिन के अंदक X अकाउंट ब्लॉक हो गया है। पार्टी के X पर भी 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 1.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। यह देश की किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के 1.34 करोड़, भाजपा के 87 लाख, AAP के 87 लाख और CPI(M) के 2.35 लाख फॉलोअर्स हैं।

पढ़े पूरी खबर…….

4. बंगाल के मदरसों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

पश्चिम बंगाल के मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गूंजेगा। सीएम सुवेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) ने बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है। राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य होगा। नए आदेश के बाद अब क्लास शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना सभा (असेंबली) में वंदे मातरम गाना जरूरी होगा।

पढ़े पूरी खबर…….

5. आरजीकर रेप केस की फिर से होगी जांच

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजीकर रेप मर्डर केस में आरोपों को दबाने के मामले की जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने CBI की एक SIT बनाने का आदेश दिया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर मामले में लगे आरोपों की नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं. सीबीआई के संयुक्त निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल सबूतों से छेड़छाड़ के दावों की फिर से जांच करेगा. कोर्ट ने सीबीआई को घटना वाली रात के भोजन से लेकर अंतिम संस्कार तक की घटनाओं की जांच करने का निर्देश दिया है.

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का इमोशनल पोस्टः राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने इमोशनल पोस्ट लिखा। राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट कर कहा कि पापा भारत को समृद्ध करने के आपके सपनों को मैं पूरा करुंगा। (पूरी खबर पढ़े)

हुमायूं कबीर बोले- ‘गाय की कुर्बानी देने से मुसलमान को कोई नहीं रोक सकताः ईद उल-अज़हा (Eid al-Adha) यानी बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने सीएम सुवेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) को चेतावनी देते हुए कहा कि गाय की कुर्बानी (cow sacrifice) देने से मुसलमान को कोई नहीं रोक सकता। हुमायूं कबीर ने कहा कि कुर्बानी तो 1400 साल पहले से हो रही है और जब तक दुनिया रहेगी, तब तक कुर्बानी होती रहेगी। उन्होंने सीएम सुवेंदु अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि आग से मत खेलो। (पूरी खबर पढ़े)

Ebola Virus पर मोदी सरकार का अलर्टः अफ्रीका में इबोला वायरस के कहर को देखते हुए मोदी सरकार ने अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को एडवाइजरी भेजी है। पूरे मामले पर मोदी सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। (पूरी खबर पढ़े)

LTTE को फिर से जिंदा करने की साजिशः प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में पता चला है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन LTTE को फिर से सक्रिय करने की साजिश चल रही थी. जांच एजेंसी ने चेन्नई के व्यापारी के. बास्करण (K. Baskaran) की भूमिका को अहम माना है. प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, बास्करण के कंपनी के खातों में विदेश से खासकर डेनमार्क के LTTE नेटवर्क से करीब 1.66 1.66 करोड़ रुपये भेजे गए थे. यह रकम भारत में एक निष्क्रिय बैंक अकाउंट से 42.28 करोड़ रुपये निकालने के लिए इस्तेमाल कि जाने वाली थी. (पूरी खबर पढ़े)

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m