Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (25 मई 2026) की खबरों में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, पेट्रोल-डीजल ड्यूटी कटौती से सरकार को ₹1-लाख करोड़ का नुकसान, भारत की फ्रांस के साथ ऐतिहासिक डिफेंस डील, दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे रोपवे गुलमर्ग गोंडोला अचानक ठप प्रमुख रहा।

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

PM Modi Security Lapse Case: पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पीएम मोदी के कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के रास्ते में जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई थी। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है और ये विस्फोटक सामग्री कहां से आई, इसका भी पता नहीं चल सका है। इस बीच राज्य के 6 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में चूक को देखते हुए जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

पेट्रोल-डीजल ड्यूटी कटौती से सरकार को ₹1-लाख करोड़ का नुकसान

वैश्विक संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से जनता को राहत दिलाने सरकार ने ईंधन पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। इस कटौती से देश भर के उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल के पंपों पर कम कीमतें चुकानी पड़ रही हैं। यह कदम ऐसे समय में परिवारों और व्यवसायों को सीधी राहत देता है, जब पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार गहरे दबाव में बना हुआ है। सरकार के इस कदम को लेकर देश वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) कम करने से सरकार को ₹1 लाख करोड़ के रेवेन्यू का नुकसान होगा।

पढ़े पूरी खबर…..

भारत की फ्रांस के साथ ऐतिहासिक डिफेंस डील

भारत ने मित्र देश फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने की दिशा में निर्णायक कदम उठा लिया है. इसके साथ ही अब इस सौदे को लेकर तमाम तरह की अटकलबाजियों पर फिलहाल विराम लग गया है. भारत ने फ्रांस के साथ 3.25 लाख करोड़ की ऐतिहासिक डिफेंस डील की है. अब इसको लेकर भारत ने लेटर ऑफ रिक्‍वेस्‍ट (Letter of request-LOR) को अंतिम रूप दे दिया है. अब इसे फ्रांस को भेजा जाएगा.

पढ़े पूरी खबर…..

देश की 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, साहित्य, चिकित्सा, विज्ञान और खेल सहित विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों को सोमवार को देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है. बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. बता दें कि, जनवरी में इस साल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई थी. इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाना था. जिनमें से बाकी बचे 65 विजेताओं को अगले फेज में सम्मानित किया जाएगा, जिसकी तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं.

पढ़े पूरी खबर…..

दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे रोपवे गुलमर्ग गोंडोला अचानक ठप

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे रोपवे गुलमर्ग गोंडोला में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। दोपहर करीब 2:30 बजे गोंडोला के सभी केबिन बीच हवा में रुक गए, जिनमें 300 से अधिक पर्यटक सवार थे। सेना के अधिकारियों के अनुसार, कुल 65 केबिन हवा में फंसे रहे। हर केबिन में अधिकतम 6 लोगों के बैठने की क्षमता है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

नीलम मीणा बनी बंगाल की नयी CEO: भारत निर्वाचन आयोग ने आज नीलम मीणा को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। मीना भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1998 बैच की पश्चिम बंगाल कैडर की अधिकारी हैं। वह मनोज कुमार अग्रवाल का स्थान लेंगी, जो अब राज्य के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। राजस्थान मूल की नीलम मीणा के पास 28 वर्षों से अधिक का लंबा प्रशासनिक अनुभव है, जिन्होंने राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है. (पढ़े पूरी खबर)

ट्रम्प का बड़ा दांव: Donald Trump ने मुस्लिम देशों के नेताओं से इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने की अपील कर पश्चिम एशिया की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। ट्रम्प ने दावा किया कि अगर मुस्लिम देश Israel के साथ संबंध बेहतर करते हैं, तो इससे क्षेत्र में शांति, व्यापार और आर्थिक विकास का नया दौर शुरू हो सकता है। (पढ़े पूरी खबर)

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने पर राहुल गांधी आगबबूला हुए: Rahul Gandhi On Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने पर आगबबूला हुए राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई मानव मोदी (Inflation Manav Modi) का फिर से हमला हुआ है। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। महंगाई मानव मोदी पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ा रहें हैं ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।  (पढ़े पूरी खबर)

कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार: सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ एक वकील द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को याचिकाकर्ता को शांत रहने की सलाह देते हुए कहा कि इसे इतनी भावुकता से न लें। सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुख्य न्यायाधीश द्वारा उनके कॉकरोच वाले बयान पर पहले ही स्पष्टीकरण दिए जाने के बावजूद, न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए गलत और दुर्भावनापूर्ण नैरेटिव चलाया जा रहा है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m