Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (17 अगस्त 2026) की खबरों में नितिन नबीन की टीम में वसुंधरा-स्मृति,13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति; झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत; NET पेपर लीक में शिक्षा मंत्री ने 50 अफसरों को हटाया प्रमुख रहा।

1. नितिन नबीन की टीम में वसुंधरा-स्मृति, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने पर खास जोर दिया गया है। पार्टी ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके अलावा संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए करीब 33 फीसदी महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ख़ास बात यह है कि, लम्बे समय बाद स्मृति ईरानी की वापसी हुई है। उन्हें महासचिव बनाया गया है। जबकि वसुंधरा राजे और राम माधव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को भी बीजेपी उपाध्यक्ष बनाया गया है। ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

2. झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार रात ऐलान किया कि TSR डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं और उससे जुड़ी भर्तियां रद्द की जाएंगी। इसके साथ ही JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का भी फैसला लिया गया है।

3. सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है. कोर्ट ने CBI और ED की जांच पर रोक लगाते हुए इलाहाबाद HC के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है. सर्वोच्च अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कार्यवाही टालने को कह दिया है. हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामले की CBI और ED जांच का आदेश दिया था.

4. NET पेपर लीक में शिक्षा मंत्री ने 50 अफसरों को हटाया
शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उच्च शिक्षा सचिव और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी महानिदेशक के साथ बैठक कर परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. शिक्षा मंत्री ने NTA को परीक्षा की सभी प्रक्रियाओं का व्यापक ऑडिट कराने का निर्देश दिया है. बैठक में NTA की ओर से अब तक उठाए गए कदमों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. शिक्षा मंत्री ने कहा कि यहां पाई जाने वाली कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट बनानी होगी.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सरकार के आर्थिक सलाहकार बोले- E20 Petrol से पुरानी गाड़ियों को नुकसानः भारत में E20 पेट्रोल को लेकर नई बहस छिड़ गई है। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने पुराने टू-व्हीलर्स के लिए पेट्रोल पंपों पर E10 पेट्रोल की उपलब्धता बनाए रखने की सलाह दी है। उनका कहना है कि देश में चल रहे करीब 8 करोड़ पुराने बाइक-स्कूटर E20 ईंधन के लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं। (पूरी खबर पढ़े)
भाजपा ने IT सेल इंचार्ज अमित मालवीय को हटायाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी सोशल मीडिया और आईटी टीम में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने लंबे समय से आईटी सेल की कमान संभाल रहे अमित मालवीय को इस जिम्मेदारी से हटाकर छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को सोशल मीडिया का नया संयोजक नियुक्त किया है। सोमवार को जारी नई टीम की सूची के बाद भाजपा के डिजिटल संगठन में बदलाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। (पूरी खबर पढ़े)
बलूचिस्तान में BLA ने बरपाया कहरः बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की सेना के खिलाफ बड़े स्तर पर हमले किये है. BLA ने सोमवार को एक बयान जारी कर दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले आठ दिनों में 22 हमले किए. इन हमलों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों, पुलिस चौकियों, सेना के काफिलों और कथित तौर पर सरकार समर्थित हथियारबंद समूहों को निशना बनाया गया. इन हमलों में 26 सैन्य अधिकारियों को मार गिराया है. (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


