Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (14 मई 2026) की खबरों में दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप; कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब को अनुमति, भगवा शॉल पर रोक बरकरार; बंगाल के स्कूलों में अब हर दिन गूंजेगा ‘वंदे मातरम’; ब्रिक्स सम्मेलन: पीएम मोदी ने विदेश मंत्रियों से की मुलाकात प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप

दिल्ली के रानी बाग इलाके में सोमवार देर रात इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। 30 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर चलती स्लीपर बस में गैंगरेप हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. कर्नाटक में हिजाब को अनुमति, भगवा शॉल पर रोक बरकरार

कर्नाटक सरकार के स्कूलों में जनेऊ व हिजाब समेत धार्मिक प्रतीकों को अनुमति देने के फैसले पर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए कांग्रेस सरकार पर वोट बैंक की राजनीति करने और शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक आधार पर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया है। बता दें कि, मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने गुरुवार को साफ किया कि शैक्षणिक संस्थानों में भगवा शाल पहनने की अनुमति नहीं होगी, जबकि पहले से प्रचलित धार्मिक प्रतीक जैसे हिजाब, पगड़ी, रुद्राक्ष, शिवधारा और जनेऊ की अनुमति जारी रहेगी।

पढ़े पूरी खबर…….

3. बंगाल के स्कूलों में अब हर दिन गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

पश्चिम बंगाल की नई सुवेंदु सरकार ने अब राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य कर दिया है। शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार, अब राज्य में हर दिन स्कूल शुरू होने पर आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में छात्रों को ‘वंदे मातरम’ गाने में भाग लेना होगा। संस्थानों के प्रधानाचार्यों और प्रमुखों को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़े पूरी खबर…….

4. ब्रिक्स सम्मेलन: पीएम मोदी ने विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (14 मई 2026) को सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा थी। प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में सभी प्रतिनिधियों से संयुक्त रूप से बातचीत की। बैठक के बाद शाम 7 बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से भारत मंडपम में आधिकारिक रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: 5 आरोपी कोर्ट में पेशः देशभर में चर्चा का विषय बने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच तेज़ हो गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस केस में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। सुनवाई स्पेशल CBI जज अजय गुप्ता की अदालत में हुई, जहां एजेंसी ने आरोपियों की हिरासत की मांग की। अदालत ने CBI की दलीलों को स्वीकार करते हुए सभी आरोपियों को 7 दिनों की CBI कस्टडी में भेज दिया। (पूरी खबर पढ़े)

16 राज्य और 3 UT में SIR का तीसरा चरण घोषितः Election Commission of India ने गुरुवार को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी। यह प्रक्रिया 30 मई से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान देशभर में करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन और वोटर लिस्ट का अपडेट किया जाएगा। (पूरी खबर पढ़े)

वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्रीः केरलम में वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने नाम की घोषणा की है। मालूम हो कि, 4 मई को परिणाम आने के बाद से सीएम के नाम को लेकर कई अटकलें चल रही थी। इसको लेकर आज अंतिम निर्णय ले लिया गया। सीएम पद की रेस में तीन नाम थे लेकिन आखिर में मुहर सतीशन के नाम पर लगी. (पूरी खबर पढ़े)

Indian Vs Rupee Details : रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 95.80 के पार पहुंचाः रुपये ने गुरुवार, 14 मई एक नया रिकॉर्ड निचला स्तर छू लिया. बाहरी दबावों के लगातार बने रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.85 का आंकड़ा पार कर गया. गुरुवार, 14 मई को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे नीचे 95.73 पर खुला, जो हाल के हफ्तों में तेल से संबंधित लगातार दबावों के कारण कमजोर हुआ. पिछले सत्र में, 95.7950 के निचले स्तर को छूने के बाद, यह 95.7050 पर बंद हुआ था. (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m