कहते है भगवान हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने मां को बनाया। लेकिन तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरि जिले से ऐसी खबर आई है जिसने मानवता को शर्मसार करके रख दिया है। यहां एक महिला ने अपनी ही 6 साल की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया। यह घटना मेडचल-मलकाजगिरि जिले के अलवाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। पुलिस जांच में पता चला है कि बच्ची महिला की दूसरी शादी में रोड़ा बन रही थी इसलिए उसकी हत्या कर दी गई।
पति से अलग रह रही थी आरोपी महिला
रेखा की शादी हुई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। हालांकि, बच्चे के 21 दिन के होने के बाद जो समारोह हुआ, उसके बाद रेखा और उसके पति के बीच विवाद हुआ और दोनों का तलाक हो गया। तब से रेखा अपनी बेटी के साथ अलग रह रही थी। बाद में, उसका दूसरे आदमी से संबंध बना और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, बच्चे की मौजूदगी के कारण उस आदमी के माता-पिता ने शादी का विरोध किया।
इसके बाद, रेखा और उसके प्रेमी ने बच्ची को मारने की योजना बनाई। महिला ने 16 मई की रात को अपनी छह साल की बेटी को प्लास्टिक की पानी की टंकी में फेंक दिया। अलवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। आरोपी रेखा (26) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

