Lifestyle Desk: हम भारतीयों के घरों में कोई त्योहार हो या फिर कोई शुभ काम होने वाला हो, मीठा जरूर बनता है। चाहे वह घर का बना हो या बाजार का। मीठे की बात हो और मोतीचूर के लड्डू का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। शादियों में भी ये लड्डू सबसे ज्यादा बनाए जाते हैं। लेकिन अगर घर में त्योहार या पार्टी के बाद मोतीचूर के लड्डू बच गए हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय उनसे स्वादिष्ट और मलाईदार खीर बनाई जा सकती है। यह रेसिपी जल्दी तैयार हो जाती है और हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। तो आइए जानते हैं लड्डू से खीर बनाने का तरीका।

सामग्री
मोतीचूर के लड्डू – 4–5
फुल क्रीम दूध -1 लीटर
चीनी – 2–3 बड़े चम्मच जरूरत
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
काजू – 8–10 (कटे हुए)
बादाम – 8–10 )कटे हुए)
पिस्ता – 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
कुछ केसर के धागे
विधि
- एक भारी तले के बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें।दूध को बीच-बीच में चलाते रहें और लगभग 10–15 मिनट तक पकाएं, ताकि वह थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
- मोतीचूर के लड्डुओं को हाथ से अच्छी तरह मसल लें।जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें मसलकर रखे हुए लड्डू डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इलायची पाउडर, काजू, बादाम, पिस्ता और केसर डालकर 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।मिठास चखें और जरूरत हो तो थोड़ी-सी चीनी मिलाएं।
- गैस बंद करें और खीर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सभी स्वाद अच्छी तरह मिल जाएं।खीर को गर्म या ठंडा, दोनों तरह से परोस सकते हैं।ऊपर से थोड़े कटे हुए मेवे और केसर से सजाकर सर्व करें।
- अगर लड्डुओं में पहले से घी और चीनी अधिक हो, तो अतिरिक्त चीनी न डालें। इससे खीर का स्वाद संतुलित रहेगा और उसकी मलाईदार बनावट भी बनी रहेगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


