शिखिल ब्यौहार, भोपाल। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई बुधवार को देशभर में केमिस्ट बंद रहेगा। मध्यप्रदेश के 41 हजार केमिस्ट भी इस बंद में शामिल होंगे। ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट को लेकर केंद्र सरकार से रोक की मांग की गई है।

दरअसल, केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ई-फार्मेसी कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर ऑफलाइन मेडिकल स्टोर का कारोबार खत्म कर रही हैं। साथ ही प्रतिबंधित दवाओं की भी ऑनलाइन बिक्री हो रही है, जो मरीजों के लिए खतरनाक है। इन मांगों को लेकर देशभर के 12 लाख से ज्यादा केमिस्ट 20 मई को बंद रखेंगे।

ये भी पढ़ें: मरीजों सावधान! मऊगंज अस्पताल जाने से पहले देख लें ये खबर, यहां डॉक्टरों ने मरीजों की जान का दे दिया है ‘ठेका’!

MP में भी सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी

मध्यप्रदेश केमिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव सिंघल का कहना है कि हमारी साफ मांग है कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर तुरंत रोक लगे, भारी डिस्काउंट बंद हो और प्रतिबंधित दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो। सरकार सुन नहीं रही, इसलिए 20 मई को हम मजबूरन बंद कर रहे हैं। केमिस्ट संगठनों ने मरीजों से अपील की है कि वे जरूरी और नियमित दवाएं पहले से ले लें। आपातकालीन दवाओं के लिए अस्पतालों के अंदर स्थित मेडिकल स्टोर और पीएम जनऔषधि केंद्र खुले रहेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m