शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से नशे की लत और सनक से जुड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां गांजा पीने का शौकीन एक चौकीदार अपनी तलब मिटाने के लिए खुद ही गांजे का पेड़ उगाने लगा। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से गांजे के पौधों को जब्त कर नष्ट कर दिया है।

ये भी पढ़ें: नरसिंहपुर में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी का आरोप

निर्माणाधीन इमारत में उगा रहा था गांजा

जानकारी के मुताबिक आरोपी कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित एक आवासीय सोसाइटी की निर्माणाधीन इमारत में चौकीदारी का काम करता था। नशे की तलब पूरी करने के लिए उसने उसी बिल्डिंग परिसर में चोरी-छिपे गांजे के पौधे लगा रखे थे।

ये भी पड़ें: कलश यात्रा में मची भगदड़: आधा दर्जन महिलाएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती 

पुलिस को जैसे ही निर्माणाधीन बिल्डिंग में गांजे के पेड़ उगाए जाने की भनक लगी, टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने गांजे के पौधों को उखाड़कर नष्ट कर दिया है और आरोपी चौकीदार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m