शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक के बंगले में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि चोर घर की खिड़की के सरिए तोड़कर अंदर घुसे और एलईडी टीवी, ड्रायफ्रूट्स के डिब्बे और चश्मा भी ले गए। कर्मचारी जब बंगले पहुंचा तब इसका खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरी घटना 3 से 4 नवंबर के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स में स्थित निवाड़ी विधायक अनिल जैन के बंगले पर चोरों ने धावा बोला। बताया जा रहा है कि चोर खिड़की के सरिए तोड़कर अंदर घुसे और LED टीवी, ड्रायफ्रूट्स के डिब्बे और चश्मा ले गए। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं, इससे पहले भी दो बार अनिल जैन के बंगले पर चोरी हो चुकी है। फिलहाल श्यामला हिल्स पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: DGP के पड़ोस में चोरी: राजधानी के VVIP इलाके में सेंध, IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ ले गए चोर

आपको बता दें कि हाल ही में चोरों ने आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल के चार इमली स्थित घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने विवेक पोरवाल के घर में लगे चंदन का पेड़ चोरी कर ले गए थे। श्यामला हिल्स और चार इमली इलाका, वीआईपी क्षेत्र माना जाता है। जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अफसरों, नेताओं और अन्य वीआईपी लोगों के घर है। ऐसे में जब वीआईपी इलाके ही सुरक्षित नहीं तो फिर अन्य क्षेत्रों का क्या हाल होगा? इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m