शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमारा संगठन बस चुनाव के टाइम न दिखे। पूरे समय जनता के सुख दुख में कांग्रेस कार्यकर्ता साथ खड़ा रहें। कांग्रेस की असली ताकत नेताओं में नहीं कार्यकर्ताओं में है। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को कई अहम निर्देश भी दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की असली ताकत नेताओं में नहीं कार्यकर्ताओं में है। कांग्रेस की असली ताकत केवल हमारे बड़े नेताओं में नहीं, बल्कि उस कार्यकर्ता में है जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहता है।

ये भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा

उन्होंने आगे कहा कि हमारा संगठन ऐसा होना चााहिए जो केवल चुनाव के समय दिखाई न दे, बल्कि पूरे वर्ष जनता के सुख-दुख, संघर्ष और अधिकारों में उसके साथ खड़ा दिखाई दे। महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय, युवाओं, महिलाओं के मुद्दे राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं। यह मुद्दे संगठन के माध्यम से हर बूथ हर गांव तक जाएं यह सुनिश्चित करें।

नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए ये निर्देश

  • जनता के बीच जाएं
  • जनता की बात सुनें
  • जनता के सवाल उठाएं
  • जनता के संघर्ष के साथ खड़े रहें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m