राकेश चतुर्वेदी/संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में एक न एक दिन मंत्रिमंडल का विस्तार होगा ही। यह बात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कही है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय मुख्यमंत्री जी का है। वह केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करके यह फैसला लेंगे। कब होगा यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन एक ना एक दिन जरूर होगा।

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक न एक दिन मंत्रिमंडल विस्तार होगा ही। इसका फैसला मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का है। वह केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत कर यह निर्णय लेंगे। बीजेपी में हो रही बैठकों पर कहा कि हमारी पार्टी में हमेशा रूटीन बैठके होती रहती हैं। हमारे मोर्चे काम कर रहे है। समाज के बीच जा कर उनके कार्य का अवलोकन करने के लिए बैठक बुलाई जाती है।

ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर कृष्ण ज्ञान का पाठ, हिंदू-मुस्लिम पक्ष आमने-सामने; सियासत में ‘अकबर-ताजमहल’ की हुई एंट्री

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर कही ये बात

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 30 अगस्त से शुरू होगी, 31 अगस्त तक बैठक चलेगी। मीटिंग में केंद्रीय जिला और संभाग के 300 से अधिक सदस्य शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री, कोर समिति, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी और मोर्चों के अध्यक्ष सहित लगभग 300 नेता शामिल होंगे।

बीजेपी महिला मोर्चा ने सीमा पर तैनात जवानों को भेजी राखियां

इधर, भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से रक्षाबंधन के मौके पर सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखियां भेजने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओ ने सेना के जवानों के लिए संदेश और राखी भेजने के लिए भी तैयारी की गई है जिसमे हर जिले से लगभग 2000 से अधिक और भोपाल कार्यालय से लगभग 5000 राखिया भेजी जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि देश की रक्षा करने वाले जवानों तक राखी के साथ बहनों का संदेश भी पहुंचाया जा रहा है। महिला मोर्चे की अध्यक्ष अश्वनी परापंजे ने कहा कि हमारे जो भाई हमारे देश की व हमारी हमारी दिन रात सुरक्षा कर रहे है उनकी रक्षा के लिए हम यह रक्षा सूत्र उनके लिए भेज रहे है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m