संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के ई-कॉमर्स पोर्टल को केंद्र सरकार से प्रथम पुरस्कार मिला है। इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पूरी विभागीय टीम को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दौर डिजिटल तकनीक का है। प्रदेश सरकार महेश्वरी, चंदेरी साड़ियों सहित स्थानीय कारीगरों के 16 हजार से अधिक उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा रही है, जिससे बुनकरों और शिल्पकारों को सीधा रोजगार व आर्थिक मजबूती मिल रही है।

ये भी पढ़ें: करौंदी में अलौकिक अनुष्ठान! 1331 वेदपाठी ब्राह्मण 14 साल से कर रहे अति रुद्राभिषेक, सावन में 192 देशों से आए भक्त

भोपाल मेट्रोपॉलिटन और उज्जैन को बड़ी सौगातें

उज्जैन में बन रहा देश का सबसे बड़ा ‘यूनिटी मॉल’ इसी साल सितंबर-अक्टूबर तक बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के तेजी से विकास के तहत भोपाल से विदिशा के बीच नए 4-लेन मार्ग और वेस्टर्न बायपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है।