बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने युवक कांग्रेस के एक पदाधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है…

जानकारी के अनुसार, मामला दमोह शहर के बड़ापुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक कांग्रेस के दमोह विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जित्तू अहिरवार ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें: पहले रेप अटेम्प्ट का आरोप, अब आरोपी को बताया भाई! डिप्टी सीएम के पूर्व PA पर आरोप लगाने वाली महिला का यू-टर्न

वहीं पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार का कहना है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m