रेणु अग्रवाल, धार। धार जिले के बोरखली में हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार में अचानक आग लग गई। कार में कुल सात लोग सवार थे। यह सभी अहमदाबाद से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कार और उसके अंदर रखे कपड़े समेत 8 हजार रुपये नगद जलकर राख हो गए।

घटना राजोद थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद का एक परिवार एर्टिगा कार (GJ 27 TD 6120) में सवार होकर उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान बोरखली हाईवे के पास कार में आग लग गई। परिवार अंदर फंस गया था। सूचना मिलते ही थाना राजोद FRV-14 और थाना सरदारपुर की FRV-11 टीम तत्काल घटनास्थल पर मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: छतरपुर में खाद की कालाबाजारी: वेयरहाउस के पीछे गेट से महंगे दामों में बेच रहे कर्मचारी, VIDEO वायरल

डायल-112 की दोनों टीमों ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता के साथ किए गए, राहत-बचाव कार्य से वाहन में सवार सभी 07 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिनके नाम जयस पिता मूलजी जोशी (58), भारत पिता करमचंद गोशालिया (59), अपूर्व पिता जयस जोशी (29), कनक पिता जयस जोशी (55), दक्ष पिता भरत गोशालिया (56), अभी पिता भारत गोशालिया (28) और मयूर कुमार पिता बलवंत पटेल (40) है। सभी यात्रियों सुरक्षित बाहर निकाला गया और दूसरे वाहन से घर रवाना किया गया। आग लगने की वजह से कार पूरी तरह जल गई थी। उसमें रखी सामग्री कपड़े और 8000 नगदी भी जलकर राख हो गए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m