पंजाब में लगातार हो रहे ग्रेनेड हमलों को लेकर अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।
पंजाब सरकार हालात काबू करने में पूरी तरह नाकाम रही है। चूंकि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, ऐसे में यहां हिंसा और अशांति जैसे हालातों को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। सांसद औजला ने केंद्रीय गृहमंत्री से अपील की है कि वे इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें।
पंजाब में लगातार बढ़ रहे हमले
सांसद गुरजीत औजला ने कहा कि पंजाब के थानों पर लगातार ग्रेनेड हमले हो रहे हैं। बीते एक महीने में यह सातवां हमला है, जिसमें से चार हमले अमृतसर में हुए हैं। उन्होंने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया।

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की मांग
सांसद औजला ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से तुरंत स्थिति का आकलन करने और इन घटनाओं की जांच व रोकथाम के लिए केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार से पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और समीक्षा करने का भी अनुरोध किया। औजला ने कहा कि इन हमलों के पीछे देश-विरोधी और समाज-विरोधी तत्व हो सकते हैं। उन्होंने इन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
- प्रिंसिपल पर छात्र की पिटाई का आरोप: कान में सुनने में हुई परेशानी, परिजनों ने पुलिस में की शिकायत
- ‘देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात’, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- CJI से हाथ जोड़कर अनुरोध करेंगे
- जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, CM सम्राट समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- कांग्रेस विधायकों को दिल्ली से आया बुलाया, SIR और CEC के खिलाफ कल होने वाले बड़े प्रदर्शन के लिए आज शाम होंगे रवाना
- शिक्षा से सशक्तिकरणः बेटियों के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान, 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर CM धामी ने किया सम्मानित
