चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया गया है, जो हॉस्टल से छात्राओं के कपड़े चुराता था। पुलिस ने मनचले युवक के घर से महिलाओं के कई कपड़े भी बरामद किए है। बताया जा रहा है कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं और महिलाओं के वस्त्र चुराकर उसे फाड़ देता था। फिलहाल पुलिस ने सिरफिरे चोर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला भंवरकुंआ थाना क्षेत्र का है।
इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थान और छात्रों के हॉस्टल बने हुए हैं। जहां आए दिन छेड़छाड़ समेत अश्लील हरकतें करने वाले मनचलों के मामले सामने आते है। इस बीच हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के वस्त्र चुराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम संदीप बताया जा रहा है। वह धार जिले का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें: होटल से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर; कर्ज और महिला एंगल की पुलिस ने शुरू की जांच
बताया जा रहा है संदीप छात्राओं को लगातार परेशान करता था। कुछ समय तक तो संदीप को समझाया गया लेकिन वह नहीं माना और फिर कई दिनों तक छात्राओं ने अपने कपड़े हॉस्टल के अंदर ही सुखाना शुरू कर दिया। एडिशनल डीपीसी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा (पीड़िता) ने शिकायत की थी कि एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। एडिशनल डीपीसी ने बताया कि संदीप हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं और छात्राओं के कपड़े चुराता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

