हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन चारी है। सामान्य सर्दी-बुखार में लैब टेस्ट जरूरी नहीं है। लक्षणों के आधार पर डॉक्टर इलाज करेंगे। सिर्फ गंभीर मरीजों के सैंपल की जांच होगी। सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। जिसे एमजीएम की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे जाएगा।

इंदौर में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसे देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई है। डॉक्टर लक्षणों के आधार पर मरीजों का इलाज करेंगे। मरीजों को तीन श्रेणियों ए, बी और सी में बांटा गया है। ए श्रेणी में सामान्य सर्दी-बुखार वाले मरीज है। बी श्रेणी में बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारी वाले मरीजों को रखा गया है। सी श्रेणी में गंभीर मरीजों की विशेष जांच होगी।

ये भी पढ़ें: महिला की मौत के बाद 66 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव! उज्जैन में स्वाइन फ्लू को लेकर चेतावनी जारी

आपको बता दें कि शहर के एमवाय अस्पताल की ओपीडी में 1500 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे है, जो सामान्य दिनों की तुलना में 30 से 40 फीसदी ज्यादा भीड़ है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को ओपीडी डेटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश है। फिलहाल H1-1, H1-N1 का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है। एहतियात के दौर पर बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m