प्रदीप मालवीय, उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में स्वाइन फ्लू (H1N1) का खतरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और नया मरीज सामने आया है। खाचरौद तहसील के रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके तुरंत बाद मरीज को शासकीय जिला चिकित्सालय के चरक भवन स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: बदहाली के आंसू रो रहा राजधानी का ‘सैर सपाटा’, करोड़ों की सुविधाएं ठप! निगम पर बढ़ा आर्थिक बोझ
10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार; 3 दिन पहले महिला की हुई थी मौत
गौरतलब है कि महज तीन दिन पहले उज्जैन के ऋषिनगर की रहने वाली एक महिला की इलाज के दौरान इंदौर में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। वहीं अब जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. चिन्मय चिंचोलीकर ने बताया कि रात करीब 8 बजे आए मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पुरानी अन्य बीमारियां होने के कारण उनकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन वे निगरानी में हैं।
चरक भवन में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए 10 बेड का स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है और दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है।
ये भी पढ़ें: MP में शराब टेंडर पर छिड़ा सियासी संग्राम! PCC चीफ के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, जानिए क्या है ‘आबकारी वॉर’ का सच?
डॉक्टरों की अपील: घबराएं नहीं, लक्षण दिखते ही कराएं इलाज
चिकित्सकों के अनुसार यह सीजनल फ्लू है। घबराने या पैनिक करने की जरूरत नहीं है। यदि किसी को सर्दी, खांसी, गले में खराश या तेज बुखार के लक्षण दिखते हैं, तो वे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार लें और खुद से दवाइयां लेने से बचें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

