कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। कई किलोमीटर दूर से धुएं का काला गुबार दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि ज्वलनशील सामग्री होने के चलते आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m