कुमार इंदर, मंडला/जबलपुर। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल और प्राकृतिक संपदा से धनी जिले मंडला में आज लल्लूराम डॉट कॉम और News24 MP-CG के खास कार्यक्रम “मध्य प्रदेश का भविष्य” का बेहद सफल और भव्य आयोजन हुआ। इस ख़ास मंच पर मंडला के विकास मॉडल को लेकर एक विज़नरी रोडमैप तैयार हुआ। कार्यक्रम में जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण को लेकर पर्यावरणविदों ने अपनी गंभीर चिंताएं और सुझाव साझा किए, वहीं दूसरी ओर मंडला के स्थानीय संसाधनों का सही इस्तेमाल कर MSME सेक्टर (लघु उद्योग) को बढ़ावा देने पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मंडला के युवाओं को रोज़गार की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। सरकार की तमाम जनहितैषी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे और इन सरकारी योजनाओं के माध्यम से लोग आत्मनिर्भर बनकर मंडला और पूरे मध्य प्रदेश के विकास में कैसे भागीदार बनें, इस दिशा में कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।
इस वैचारिक महामंथन में राजनीति, प्रशासन, उद्योग और ग्रामीण विकास से जुड़े कई दिग्गजों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल अतिथियों की सूची पर नज़र डालें तो मंच को सुशोभित किया।
पंकज सोनी (जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी)
अंजनेय उलू (सन्मुखा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड)
नवनीत महेश्वरी (प्रसिद्ध पर्यावरणविद्)
दिनेश मर्सकोले (प्रबंधक – जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मंडला)
कमलेश तेकाम (प्रदेश अध्यक्ष – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष)
संजय चौरसिया (विधायक प्रतिनिधि – नारायण सिंह पट्टा, विधायक बिछिया)
साथ ही, जमीनी स्तर पर विकास की कमान संभालने वाले पंचायती राज के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी, जिनमें ग्राम पंचायत देवदरा से सरपंच सिया शेर सिंह पंद्राम और सचिव जीएस बरकड़े, ग्राम पंचायत कटरा से सरपंच हरिशंकर मरावी और सचिव शैलेंद्र चंद्ररोल, ग्राम पंचायत बिझिंया से सरपंच इंदिरा मरावी और सचिव शैलेंद्र चंद्ररोल, ग्राम पंचायत बड़ी खेरी से सरपंच सीमा और सचिव उमेश कुशवाहा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और lalluram.com के सलाहकार संपादक संदीप अखिल ने इस पूरे आयोजन की रूपरेखा और मंडला के विकास मॉडल की जमकर सराहना की। संदीप आखिल ने कहा कि “मंडला में अपार संभावनाएं हैं। न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और lalluram.com हमेशा मंडला के साथ जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। हमारा प्रयास है कि हम मंडला की जनता और यहां के मुद्दों की आवाज़ को सरकार के गलियारों तक पहुँचाने के लिए एक मजबूत सेतु (ब्रिज) का काम करते रहें।”
इस पूरे गरिमामयी और सफल आयोजन के पीछे न्यूज़ 24 मध्य छत्तीसगढ़ और lalluram.com की पूरी टीम की कड़ी मेहनत रही। कार्यक्रम में न्यूज़ 24 के स्टेट न्यूज कोऑर्डिनेटर राकेश चतुर्वेदी, सेल्स हेड अनुज तिवारी, एडमिन हेड रवि सैनी, सेल्स रीजनल मैनेजर विनोद पांडे, जबलपुर ब्यूरो कुमार इंदर और स्थानीय संवाददाता पवन राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ इस प्रसिद्ध गीत के लेखक और गायक मध्य प्रदेश के मंडला जिले के रहने वाले एक शिक्षक श्याम बैरागी का भी सम्मान किया गया। इसी के साथ उनके द्वारा मंडला जिले की सफाई अभियान को लेकर लिखा गया दूसरे गाने का भी विमोचन किया गया। दूसरे गाने का विवेचन न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश और लल्लूराम डॉट कॉम के सलाहकार संपादक संदीप अखिल द्वारा किया गया।
मंडला से मिले इन विचार और सुझावों से साफ है कि आने वाले समय में यहां का युवा और यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर एक नई दिशा की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। फिलहाल इस विशेष रिपोर्ट में इतना ही, देश और दुनिया की बाकी तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और lalluram.com के साथ।

