शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक शख्स की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्ते में जीजा-साले है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह पूरी घटना खजुराहो थाना क्षेत्र की है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है।

दरअसल, 26 जून को खजुराहो थाना अंतर्गत के लालपुरवा हार में कुएं में एक अधेड़ का शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। साथ ही मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की गई। मृतक की पहचान करिया बीजा निवासी सीताराम पाल उर्फ बबलू (22) के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें: लापता लेडीज फेम एक्टर को प्रोड्यूसर ने दी धमकी: रोते हुए वीडियो किया पोस्ट, धोखाधड़ी-प्रताड़ना के लगाए आरोप

एसडीओपी मनमोहन बघेल ने बताया कि पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में बबलू की हत्या की गई थी। रामहेत प्रजापति निवासी महलवार और कोमल प्रजापति निवासी रामनगर थाना कोतवाली का रहने वाला है। दोनों आरोपी रिश्तों में जीजा साले हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

मृतक सीताराम पाल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m