MP Weather Update: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है, लेकिन बारिश का सिस्टम एक्टिव है। पूर्वी एमपी में अगले 2 दिन बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। आज बुधवार को 12 जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी समेत कई जिलों में बारिश के आसार है। 8-9 अक्टूबर को भी पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना है। 10 अक्टूबर से बारिश का सिस्टम कमजोर होगा। इधर, भोपाल-इंदौर समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिन में धूप और रात में ठंड बढ़ेगी।
यहां बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ऊपर हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन की एक्टिविटी है। जिसके चलते आज बुधवार को 12 जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे में जबलपुर, शहडोल, सतना, सिंगरौली, सीधी, मैहर, मऊगंज, छतरपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, रीवा, पन्ना, बालाघाट और मंडला में पानी गिरने के आसार है। 8 और 9 अक्टूबर को भी पूर्वी हिस्से में वर्षा हो सकती है।
ये भी पढ़ें: धार को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग: नेता प्रतिपक्ष ने सीएम डॉ मोहन को लिखा पत्र, कहा- कम बारिश से रबी की बोनी-सिंचाई पर संकट
दिन में धूप-रात में ठंड
इधर, पश्चिमी हिस्से यानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में दिन में तेज धूप खिलेगी और रात में ठंडक बनी रहेगी। रात की बात करे तो सबसे कम तापमान इंदौर में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। वहीं पचमढ़ी में 18 डिग्री, छिंदवाड़ा में 18.2 डिग्री, शाजापुर में 18.3 डिग्री और अमरकंटक-करौंदी में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि ग्वालियर में दिन का तापमान 37 डिग्री के पार ही चल रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

