शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने अल्पवर्षा को लेकर चिंता जताई और धार जिले को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग की है। सिंघार ने फसल सर्वे, राहत पैकेज और जलाशयों में नर्मदा का पानी पहुंचाने की मांग भी की है।

कांग्रेस विधायक व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अल्पवर्षा को लेकर सीएम डॉ मोहन को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि कम बारिश से धार जिले में रबी की बोनी और सिंचाई पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने सरकार से धार जिले को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: MP में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश! 4 दिन तक इन इलाकों में गिरेगा पानी, इंदौर में लुढ़का रात का पारा

सिंघार ने की ये मांग

उमंग सिंघार ने कहा कि, फसल सर्वे, राहत पैकेज और जलाशयों में नर्मदा का पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश कम होने से खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है और सिंचाई के पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक के 10 घंटे तक धरने के बाद भी नहीं छूटा ट्रैक्टर, आधी रात तक मनाते रहे कलेक्टर-एसपी, सीएम के फोन के बाद खत्म हुआ धरना

नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में लिखा कि बाग ब्लॉक में पाइप लाइन के माध्यम से नर्मदा नदी का पानी जलाशयों में भरने की व्यवस्था की जाए। टांडा क्षेत्र, धोकधयड़ी, काकड़खुआ, गुराड़िया, बगोली, इंदिरा गांधी जलाशय, ताराघाटी, धायडी, खनिअंबा, बरेठा, गेटा, बड़कल, चामझर सहित अन्य जलाशयों में नर्मदा का पानी दिये जाने की व्यवस्था की जाए। किसानों की रबी फसल की बोनी के लिए आवश्यक खाद, बीच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कमजोर मानसून से इन जिलों की हालात खराब

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून से 11 जिलों की स्थिति गंभीर है। आलीराजपुर, धार और झाबुआ सबसे कम बारिश वाले टॉप-5 जिलों में शामिल है। आलीराजपुर में सामान्य से 52% कम बारिश, सबसे ज्यादा बारिश की कमी है। 11 में से 9 जिले सूखाग्रस्त की स्थिति के करीब है, सूखाग्रस्त पैमाने पर पहुंचे। इंदौर, उज्जैन, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रतलाम, झाबुआ, धार और आलीराजपुर प्रभावित है। शाजापुर और पांढुर्णा में भी सामान्य से महज 3% का अंतर है। बारिश की कमी से पेयजल के साथ खरीफ फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है। सोयाबीन, मूंग, मक्का समेत खरीफ फसलों को नुकसान हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m