कर्ण मिश्रा, मुरैना/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक महिला के तीसरी मंजिल से गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मुरैना से ग्वालियर और फिर दिल्ली रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नीचे मौजूद लोग महिला को रोकने और समझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं है।

मामला मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नैनागढ़ रोड का है जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात भूमि शर्मा, पत्नी हरेंद्र शर्मा, घर की तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गईं। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना का एक वीडियो सामने आया है।

ये भी पढ़ें: खून से सनी कानून व्यवस्था! बीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर धारदार हथियार से हमला, गले से चेन लूटकर फरार हुआ बदमाश

इसमें महिला तीसरी मंजिल की बालकनी में दिखाई देती हैं, जबकि नीचे मौजूद लोग उन्हें समझाने और रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं। इसी दौरान महिला नीचे गिर जाती हैं। वीडियो में एक बच्चा उन्हें ‘मम्मी-मम्मी’ कहकर पुकारता भी सुनाई देता है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m