शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में सुबह 7 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 9:30 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:30 पर मंत्रालय पहुंचेंगे। सुबह 11:30 से दोपहर 2:15 तक अलग-अलग विभागों की हाई लेवल समीक्षा होगी। जनता से जुड़े 45 बड़े मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर कार्य योजना बनेगी। अगले कुछ दिनों तक लगातार समीक्षा बैठक चलेगी। 

जनता से जुड़े 45 बड़े मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर बनेगी कार्ययोजना

आज से विभागों की हाई लेवल समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री विभागों की समीक्षा करेंगे। जनता से जुड़े 45 बड़े मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर कार्ययोजना बनेगी। चुनिंदा विभागों के साथ मुख्यमंत्री समय सीमा तय करेंगे। अगले एक साल के लिए विभागों को लक्ष्य दिए जाएंगे। सामान्य समीक्षा बैठक नहीं बल्कि बेहद अहम मुद्दों पर बैठक होगी। नीतियों में बदलाव और दूरगामी फैसलों पर  फोकस रहेगा। किस विभाग के साथ किन मुद्दों पर होनी है बैठक इसके लिए शेड्यूल बनाया गया है। 

कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन

कांग्रेस पानी की समस्या को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी। इंदौर में पानी की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। नगर निगम के सभी 22 जोन का विपक्ष घेराव करेगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m