राकेश चतुर्वेदी, नटेरन (विदिशा)। क्षेत्र की राजनीति में उस समय हलचल देखने को मिली, जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद शर्मा के नेतृत्व में जनपद कार्यालय के मेन गेट पर सांसद लता वानखेड़े को लेकर ‘लापता सांसद’ लिखे पोस्टर लगाए गए। पोस्टर लगाए जाने के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: फर्जी डॉक्यूमेंट से बने 20 बांग्लादेशियों के पासपोर्ट, बौद्ध अनुयाई करते रहे यात्रा, विदेश मंत्रालय के खुलासे से पुलिस फेरफिकेशन पर उठे सवाल
कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से अपनी समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधि का ध्यान आकर्षित करना चाहती है, लेकिन उन्हें अपेक्षित सक्रियता नजर नहीं आ रही है। इसी नाराजगी को लेकर कांग्रेस द्वारा अनोखे विरोध के रूप में जनपद कार्यालय के मुख्य गेट पर पोस्टर लगाए गए।
यह भी पढ़ें: सागर में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत: 120 से ज्यादा का इलाज जारी, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद शर्मा ने कहा कि जनता के बीच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर जवाबदेही तय होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, रोजगार और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता लगातार परेशान है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



