शिखिल ब्यौहार, भोपाल। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान हमले मामले को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने कहा कि- अब मुसलमान सुरक्षित नहीं है। उनके बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। कहा-सांप्रदायिकता का जहर कांग्रेस ने घोला था। कांग्रेस के समय ही आतंकी ट्रेन, होटल, बाजार को निशाना बनाते थे।
अब्बास हाफिज ने कहा- बड़ी चिंता का विषय है. बीजेपी की सरकारों में असुरक्षित हैं. सांप्रदायिकता का जहर बीजेपी और आरएसएस ने घोला उसका नतीजा आज दिख रहा है. बाबा सिद्दीकी पर कड़ी सुरक्षा में जानलेवा हमला हुआ और मौत हो गई. सैफ अली खान के सुरक्षित घर में हमला हुआ. बार-बार सवाल उठता है बीजेपी की सरकार की नीतियों के साथ सांप्रदायिकता का जहर खुला है. मुसलमान सुरक्षित नहीं है. मुसलमान मोहल्ले, शहर, ट्रेन, एयरपोर्ट पर सुरक्षित नहीं है. सांप्रदायिकता को खत्म करना चाहिए. सांप्रदायिकता का जहर बीजेपी ने फैलाया है.
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कहा-जब भी इस प्रकार का प्रकरण होता है सांप्रदायिक रंग दिया जाता है. कांग्रेस मुसलमानों में डर पैदा करना चाहती है. सैफ में मामले में अभी जांच चल रही है. जबरन सांप्रदायिक रंग देने का काम कांग्रेस कर रही है, क्योंकि तुष्टिकरण की राजनीति ही कांग्रेस के लिए सर्वोच्च है. राजनीतिक स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं. शमशान की राख में चीता की रोटियां सेंकने का काम कांग्रेस करती आई है. सांप्रदायिकता का जहर कांग्रेस ने ही घोला था. कहा मार्केट, ट्रेन, आतंकवादियों से कोई होटल तक सुरक्षित नहीं थे लेकिन अब ऐसे पूरे मामलों पर लगाम लग चुकी है. सांप्रदायिक संरक्षण और शक्तियों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया था जिसे बीजेपी ने उखाड़ फेंका है.


