राकेश चतुर्वेदी, भोपाल. कांग्रेस संगठन को गांव-गांव में मजबूत करने की कवायद तेज शुरू कर दी है. रविवार को कांग्रेस पंचायती राज संगठन की मीटिंग है, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को उठाने की रणनीति बनाई जाएगी.
इसके अवाला बैठक में यह भी फोकस रहेगा कि आखिर कैसे ग्रामीण स्तर पर किसान, युवा और महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जाड़ा जाए. इससे न केवल पार्टी का आधार मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा.
इसे भी पढ़ें- पॉवर गॉशिप: थोड़ी सी जो पी ली है…अरे हम न जाएंगे सिंहस्थ…कांग्रेस की बैठक में दिखने लगे छिंदवाड़ा के विधायक…दिल्ली में अध्यक्ष जी की बुराई…
वहीं, बैठक में पंयायत से जुड़े कई मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा होगी और उनके समाधान के लिए आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी. यह मीटिंग आज दोपहर 12 बजे पीसीसी में आयोजित होगी. जहां संगठन के सदस्य और नेता अपनी राय और सुझाव साझा करेंगे.

