कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाबालिग लड़की के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रेमी से प्यार में धोखा मिलने के बाद नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE: बड़ी खबर: बहुचर्चित अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला, कोर्ट ने शादी का आवेदन किया खारिज
ये पूरी घटना जबलपुर के संजीवनी नगर थाना इलाके की है। यहां रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने 10 जनवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस को जांच के दौरान सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें नाबालिग ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने प्रेमी को बताया है।
READ MORE: पत्नी की हत्या और सुसाइड: पति ने हथौड़े से वार कर बीवी को सुलाई मौत की नींद, फिर खुद को किया आग के हवाले
संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी द्विवेदी ने बताया कि अंश तिवारी नाम के लड़के ने मृतिका से बात करनी बंद कर दी थी और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। उन्होंने बताया कि युवक उसे अनदेखा करने लगा था, इससे आहत होकर नाबालिग लड़की ने 10 जनवरी को घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

