इदरीश मोहम्मद, पन्ना। सिमरिया गांव के बीचों-बीच बहने वाले नाले में मछली पकड़ने गया एक युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के 15 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका है। मौके पर पन्ना से आई SDERF की टीम, पुलिस प्रशासन और तहसीलदार की मौजूदगी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर कैदियों को मिला तोहफा: ग्वालियर-जबलपुर सेंट्रल जेल से इतने कैदी हुए रिहा, अच्छे आचरण पर सलाखों से आए बाहर
बताया जा रहा है कि सिमरिया निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू रैकवार अपने साथियों के साथ गांव के नाले में मछली पकड़ने गया था। जब वह नाले में जाल बिछा रहा था, तभी अचानक नाले में जलस्तर बढ़ गया और पानी का बहाव तेज हो गया। देखते ही देखते जीतू संतुलन खो बैठा और नाले के गहरे पानी में गिर गया। साथ में मौजूद साथियों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह आंखों के सामने ही बह गया।
यह भी पढ़ें: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर खुली व्यवस्थाओं की पोल! हाथों में तिरंगा लिए कीचड़ पार कर स्कूल पहुंचे मासूम, VIDEO VIRAL
हादसे के तुरंत बाद साथियों ने गांव में सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रात में ही जीतू की खोजबीन शुरू कर दी। घटना की सूचना सिमरिया थाना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की गई। नाले का पानी आगे जाकर कुछ किलोमीटर दूर मुख्य नदी में मिलता है, जिससे युवक के दूर तक बह जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पन्ना से SDERF की विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


