शब्बीर अहमद, भोपाल। रेलवे यात्री के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। यात्रा करने के पहले यह खबर पढ़ना जरूरी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त कर दी गई है। इनमें मालवा एक्सप्रेस भी शामिल है।
दरअसल जम्मू तवी स्टेशन पर री-डेवलपमेंट और यार्ड कनेक्शन के नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई है। उत्तर रेलवे ने उन ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, जो प्रभावित होंगी। रेल्वे ने यात्रियों से की अपील कि सफर की प्लानिंग करने से पहले ट्रेनों के बारे में जानकारी हासिल कर लें। 8 ट्रेनें 21 फरवरी से 7 मार्च तक निरस्त रहेंगी। जम्मू स्टेशन पर जारी निर्माण कार्य बाधक बना है। इनमें महाराष्ट्र से रवाना होने वाली ट्रेनें भी शामिल है।
MP Weather: बर्फीली हवाओं से फिर ठिठुरा प्रदेश, भोपाल- सागर सहित सात जिलों में आज कोल्ड डे,


