अजयारविंद नामदेव, शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां हाई स्पीड यात्री बस बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार बाप-बेटी की मौत हो गई. जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज में एडमिट करवाया गया है. जहां वो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. वहीं इस घटना से नाराज लोगों ने सीधी मार्ग पर प्रदर्शन किया.
यह घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खरपा चौराहे की है. बताया जा रहा है कि ग्राम खरपा के रहने वाले पिता शेषमणि वैश्य और उनकी दो वर्षीय पुत्री आरती और पत्नी गोदावल का मेला देखकर बाइक से घर जा रहे थे. इस दौरान खरपा चौराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपति और बच्ची को रौंदते हुए निकल गई.
इसे भी पढ़ें- इंदौर में रील बनाने का मामला: एडिशनल DCP ने बच्चों को परिजनों के साथ बुलाया थाने, कहा- दोबारा किया तो होगी कार्रवाई
हादसे मे पिता शेषमणि वैश्य और उनकी दो साल के बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया. इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया. जहां गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है.
इसे भी पढ़ें- एंबुलेंस ड्राइवर कर रहा था ड्रेसर का काम, इधर ड्रेसर बना अकाउंटेंट, आखिर कहां सो रहे जिम्मेदार?
इस मामले में एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान ने बताया कि सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत की खबर आई. घायल को ब्यौहारी पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है. पुलिस कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कर रही है.

