भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि पंचायत चुनावों में सरपंच और पंच पदों का चुनाव भी पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से कराया जा सकता है। अब तक ये चुनाव बैलेट पेपर से होते आए हैं।

READ MORE: भोजशाला के पास हुई जुमे की नमाज, मुसलमानों का आरोप- एक हफ्ते बाद भी नहीं हुए इंतजाम

आयोग के अनुसार, जून-जुलाई 2027 में प्रस्तावित इन चुनावों में पूरे प्रदेश की करीब 443 नगरीय निकायों और लगभग 23 हजार पंचायतों में मतदान होगा। नगरीय क्षेत्रों के लिए करीब 22 हजार और ग्रामीण इलाकों में करीब 72 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पूरे चुनाव को शत-प्रतिशत डिजिटल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। अगर योजना लागू होती है तो पंचायत और निकाय दोनों स्तर पर EVM से मतदान होगा, जिससे मतगणना तेज होगी और परिणाम जल्दी आएंगे।

READ MORE: वन विभाग के फ्रंटलाइन स्टाफ को बड़ी कानूनी राहतः अब गोली चलाने पर नहीं होगी सीधे FIR

पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि प्रक्रिया की निगरानी बेहतर हो सके।पिछले चुनावों में जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यों का चुनाव EVM से होता था, जबकि सरपंच और पंच बैलेट पेपर से चुने जाते थे। इस बार पूरी प्रक्रिया को आधुनिक और तेज बनाने का प्रयास है। प्रशासनिक तैयारियां पहले से शुरू हो चुकी हैं और अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।यह कदम स्थानीय निकाय चुनावों को और अधिक पारदर्शी, तेज और भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m