NEET UG 2026 Cancelled: नीट यूजी 2026 का पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने को लेकर देशभर में बहस जारी है। इस बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि जून में संसद सत्र के शुरू होते ही वह संसद में पेपर लीक के मुद्दे को उठाएंगे और इसके खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग करेंगे। पूर्णिया सांसद ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, बिहार के 40 से अधिक विधायक और रसूखदार नेता इन (पेपर लीक करने वाले) माफिया को संरक्षण देते हैं।
30 साल जेल और फांसी की मांग
पप्पू यादव ने मांग की कि पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ 30 साल की जेल और फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, 3 महीने के भीतर दोषियों को सजा मिले। साथ ही यह भी कहा कि परीक्षा के आयोजन में सरकार का जितना पैसा खर्च हुआ है, उसका जुर्माना दोषियों से ही वसूला जाए।
पप्पू यादव सख्त भरे लहजे में कहा कि, अब देश के युवाओं के भविष्य के साथ वे खिलवाड़ नहीं होने देंगे। सांसद ने कहा कि, साल 2014 के बाद से ही देश में पेपर लीक की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि, बिहार , गुजरात और राजस्थान में पेपर लीक का गढ़ है।
आखिर पेपर लीक रोकने में नाकामी क्यों?
पप्पू यादव ने कहा कि, जब हम पिछला चुनाव जीते थे, तब नीट (NEET) के मुद्दे पर आंदोलन छेड़ा थ। आज फिर वही स्थिति है। 720 में से 720 अंक पाने वाले 73 छात्र किसी चमत्कार का परिणाम नहीं बल्कि शिक्षा माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत के सबूत हैं।
पप्पू यादव ने कहा कि, दो-तीन साल की मेहनत के बाद जब पेपर लीक होता है तो वह केवल एक परीक्षा का रद्द होना नहीं बल्कि एक परिवार की उम्मीदों की हत्या है। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वे पेपर लीक को रोकने में नाकाम क्यों हैं?
दोबारा होगी परीक्षा
बता दें कि एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने पेपर लीक होने की वजह से 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी 2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया है, जिसके बाद से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्य प्रणाली पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, देशभर में पेपर लीक मुद्दे को लेकर बहस भी शुरू हो गई है। इस परीक्षा में करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे। नीट पेपर के रद्द होने से छात्रों में मायूसी और गहरी नाराजगी है।
केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंपी है। वहीं ,NTA डीजी अभिषेक सिंह ने गलती मानते हुए कहा कि, इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं। परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 6 से 8 दिन में नई तारीख का ऐलान होगा।
ये भी पढ़ें- NEET परीक्षा के रद्द होने पर खान सर का बड़ा बयान, छात्रों के हित में कर दी ये बड़ी मांग
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

