शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन विकास का दिया नहीं बल्कि विनाश का दिया जलाने आ रहे हैं। वहीं पीसीसी चीफ ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान को लेकर भी बड़ा बयान दिया हैं।

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शिक्षा कि सुरक्षा और छात्रों की गूंज अभियान चला रहे है। युवा देश में शिक्षा बेरोजगारी है, तो फिर प्रधानमंत्री का विकसित भारत विश्व गुरु भारत कैसे बनेगा।

ये भी पढ़ें: ’10 साल सांसद रही, खत लिखे… लेकिन कुछ नहीं हुआ!’ सिंगरौली के प्रदूषण पर पूर्व MP रीति पाठक का छलका दर्द

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत का विश्व में 80वां नंबर है। 10 करोड़ छात्र उच्च शिक्षा से बाहर है। 12 करोड़ बच्चे स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे है, इसे रोकने की जवाबदेही क्या है। मध्यप्रदेश में 49 हजार स्कूल बंद हुए है, सरकारी स्कूलों को मजबूत करने की क्या नीति है। मध्यप्रदेश में बच्चों का ड्रॉपआउट रेट 32 प्रतिशत से ऊपर है। उच्च शिक्षा में सरकारी विश्व विद्यालयों में 81 प्रतिशत पद खाली है। देश में 152 बार पेपर लीक हुए।

पीसीसी चीफ ने कहा कि 2028 में जब हमारी सरकार बनेगी हम केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त करेंगे। वहीं राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर पैसे जमा कराने वाले सवाल पर कहा कि पहले भी देश में नेता प्रतिपक्ष कार्यक्रम करते रहे है। हमसे कार्यक्रम के लिए अभी 10 लाख लिए 20 लाख और ले लो। बीजेपी और आरएसएस के हजार कार्यक्रम हुए उनसे फीस जमा कराई गई ? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे पर कहा कि वे विकास का दिया नहीं, विनाश का दिया जलाने आ रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m