शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार गिरने का मामला तूल पकड़ लिया है। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस सरकार के पतन के लिए कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराया था।
असमय दिया गया बयान, दिग्विजय सिंह भी उतने ही दोषी
मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दिग्विजय सिंह के इस बयान को पूरी तरह अनुचित करार दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसे समय में जब पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में वोट चोरी और अन्य मुद्दों को लेकर आक्रामक तेवर अपनाए हुए है, तब दिग्विजय सिंह द्वारा इस तरह का असमय बयान देना बिल्कुल सही नहीं है।
प्राकृतिक धरोहर ‘बैलेंसिंग रॉक’ पर मंडराया खतराः अतिक्रमण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका,
दोषारोपण करना पार्टी हित में नहीं
सज्जन सिंह वर्मा ने तीखा तंज कसते हुए कहा- “प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि जब कमलनाथ जी की सरकार थी, तब दिग्विजय सिंह जी उनके सिर पर सवार रहते थे।” सरकार के हर फैसले और हर निर्णय में दिग्विजय सिंह की बराबर की भूमिका और दखलअंदाजी होती थी। वर्मा ने दो टूक कहा कि “जितने दोषी कमलनाथ हैं, उतने ही दोषी दिग्विजय सिंह भी हैं।” ऐसे में एक-दूसरे पर दोषारोपण करना पार्टी हित में नहीं है।
इंदौर की युवती से चलती कार में गैंगरेप और बर्बरताः इंस्टाग्राम दोस्त समेत 2 पर केस दर्ज,
मैं फालतू नहीं बोलता, राहुल गांधी हमारे मुख्य नेता
अपने बयानों को लेकर मुखर रहने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने साफ किया कि उनकी प्रतिक्रिया स्थिति और बयानों की प्रतिक्रियास्वरूप होती है। उन्होंने कहा कि वे बिना सिर-पैर की बातें नहीं करते। वर्तमान में पार्टी का पूरा फोकस जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक एकजुटता पर होना चाहिए, न कि पुराने जख्मों को कुरेदने पर। दिग्विजय सिंह के इस ताज़ा बयान और सज्जन सिंह वर्मा के तीखे पलटवार के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय और आपसी खींचतान पर सवाल खड़े होने लगे हैं, जिसका फायदा उठाने से बीजेपी भी चूक नहीं रही है।
कान्हा टाइगर रिजर्व में दो बाघों की मौत पर हाईकोर्ट सख्तः जांच रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

