शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खतरनाक बैक्टीरियल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। सेल्यूलाइटिस बीमारी के एक माह में 70 से ज्यादा मरीज मिले है। एक मरीज का संक्रमण इतना बढ़ा कि पूरा पंजा ही काटना पड़ा। लगातार सामने आ रहे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
राजगढ़ जिले में सेल्यूलाइटिस बीमारी के एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज सामने आए है। खतरनाक बैक्टीरियल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में लगातार नए मरीज पहुंच रहे है। पैर में लालपन, सूजन, दर्द और गर्माहट जैसे लक्षण दिखाई दे रहे है। ब्यावरा के मरीज का संक्रमण इतना बढ़ा कि पूरा पंजा काटना पड़ा। इसे लेकर अब स्वास्थ्य विभाग कि चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रेन में चूहे के आतंक का सबूत खुद रेलवे PRO ने दिखाया! 78 साल के बुजुर्ग की कुतरी नाक, अब रेलवे की नींद पर सवाल , यात्री ने दर्ज कराई शिकायत
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है। जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक सिलोदिया ने बताया कि सेल्यूलाइटिस बीमारी है, जो बैक्टीरिया से फैलती है। अभी बारिश का मौसम है इसलिए बैक्टीरिया का संक्रमण बढ़ रहा है। अधिकतर चोट लगने से या किसी प्रकार का इंफेक्शन होने से, छोटे मोटे त्वचा संक्रमण से ये चीजें फैलती है। डायबिटीज और कमजोर लोगों में ये चीज ज्यादा हो जाती है। अभी तक इस माह में लगभग 80 से 100 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बचाव के लिए इंजेक्शन, एंटीबायोटिक का डोज लें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


