शब्बीर अहमद, भोपाल। एमपी के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। इस कड़ी में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर आरोप लगाती रही है कि ये गुंडे, बदमाश की पार्टी है। मंत्री विजय शाह या फिर प्रीतम लोधी ऐसे लोगों को प्रश्रय दे रही है। वहीं सिंघार ने मुख्यमंत्री से इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नहीं तो हम मान लेंगे कि भारतीय जनता पार्टी एक नई ‘गुंडा पार्टी’ बनाने की ओर अग्रसर है। बीजेपी में बिल्कुल ठीक नहीं चल रहा है, महिला बिल गिरने के बाद हालत पतली है।
आजाद समाज पार्टी के नेता ने लोधी का किया समर्थन
शिवपुरी जिले की पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर बवाल मचा हुआ है। एमपी आईपीएस एसोसिएशन के बाद अब ऑल इंडिया आईपीएस एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है। इधर, आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल का समर्थन किया है। दतिया जिले में लोधी समाज की बैठक में दामोदर यादव ने कहा कि प्रीतम लोधी के खिलाफ उनकी ही पार्टी में षड्यंत्र हो रहा है। विधायक के बेटे से हुए एक्सीडेंट को उनकी ही पार्टी मुद्दा बना रही है। एक्सीडेंट किसी से भी हो सकता है, कोई भी जानबूझकर नहीं करता है, यह दुखद घटना है।
‘पापा विधायक हैं हमारे !’, बीजेपी विधायक के बेटे ने ‘थार’ से लोगों को मारी टक्कर, नेता प्रतिपक्ष ने बताया सत्ता का अहंकार
बीजेपी नेताओं के इशारे पर हो रहा अपमान- दामोदर यादव
दामोदर यादव ने आगे कहा कि SDOP करैरा किसके दम पर प्रीतम के बेटे को देख लेने की धमकी दे रहा है। सत्ताधारी विधायक को धमकाने की हिम्मत किसी अधिकारी में नहीं होती है। भाजपा के ही नेताओं के इशारे पर प्रीतम लोधी का अपमान किया जा रहा है। मैंने प्रीतम लोधी को विधायक बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अभी भी संकट में फिर प्रीतम लोधी का साथ दूंगा, आंदोलन हुआ तो लोधी का दामोदर यादव साथ देगा।
बीजेपी विधायक का बेटा थाने में तलब: पुलिस के सामने हाथ बांधे खड़े नजर आए दिनेश लोधी, अब भी MLA पुत्र का रसूख बरकरार
ये है पूरा मामला
दरअसल, बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने बीते 16 अप्रैल को अपनी थार गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था कि मेरा बेटा या परिवार से पहले जनता सर्वोपरि है। एक्सीडेंट के दो दिन बाद करेरा एसडीओपी आयुष जाखड़ के सामने दिनेश की पेशी हुई। बताया जा रहा है कि आयुष जाखड़ ने दिनेश को चेतावनी दी कि अब करेरा में दिख मत जाना।
विधायक का जागा पुत्र मोहः SDPO को दी खुली चुनौतीः बोले- करेरा तुम्हारे बाप का नहीं
IPS के बयान पर MLA का जागा पुत्र प्रेम
आईपीएस की इस लाइन ने प्रीतम लोधी में पुत्र प्रेम जाग उठा और उन्होंने आईपीएस को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ‘करेरा तुम्हारे डैडी का नहीं है, मेरा बेटा दिनेश करेरा जाएगा और वहां से चुनाव भी लड़ेगा।’ उनका तो यहां तक कहना है कि ‘मेरे बेटे से मामूली एक्सीडेंट हो गया, तो उसे इतना हाइलाइट कर दिया गया, पुलिस अपना यह रूप दिखा रही है।’
विधायक प्रीतम लोधी का एक और वीडियो आयाः बोले- SDOP की बेचैनी कर दूंगा दूर, 10 हजार लोगों के साथ जाकर बंगले में गोबर भर दूंगा
SDOP बंगले में गोबर भरने की धमकी
प्रीतम लोधी का एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वे एसडीओपी (SDOP) को धमकी देते हुए कहते दिखाई दिए कि ‘मेरा हांथ पहले ढाई किलो का था अब ढाई सौ किलो का हो गया है इसकी (एसपी, एसडीओपी) की बेचैनी दूर कर दूंगा। 10 हजार लोगों को ले जाकर एसडीओपी के बंगले को गोबर से भर दूंगा।’
BJP विधायक के धमकी वाले वीडियो पर सियासतः जीतू पटवारी ने लिखा- नया भारत में सत्ता के नशे में चूर नेता, लोगों को कुचलेंगे भी, न कानून का डर, न कार्रवाई का
प्रीतम लोधी को नोटिस देने की तैयारी!
वहीं मामले के तूल पकड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संज्ञान लिया है। पार्टी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही तत्काल बयानबाजी बंद करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रीतम लोधी से बात करने और समझाइश के लिए मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल से चर्चा की है। सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी इस विषय पर चर्चा की है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि प्रीतम लोधी को भोपाल तलब किया गया है। प्रीतम लोधी को नोटिस देने की भी तैयारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

