मायावती से मुलाकात को लेकर सांसद तनुज पुनिया का बयान सामने आया है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि मायावती के घर जाने और उनका हाल पूछने का फैसला अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में हुआ था. ऊपर से किसी के कहने पर नहीं गए थे. बिना समय लिए कांग्रेस के कई दलित नेता जबरन मायावती के घर बाहर ड्रामा करने गए थे कि हमें उनसे मिलवा दो. लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई. शिष्टाचार के तौर पर सभी नेता मायावती का हालचाल और तबीयत जानने के लिए उनसे मिलना चाह रहे थे.

बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश लेकर दलित कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया समेत कई नेता मायावती के आवास पहुंचे थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी. मायावती की सुरक्षाकर्मियों ने नेताओं को यह कहते हुए वापस लौटा दिया कि बिना समय लिए न आएं. मायावती ने कांग्रेस नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया. ऐसे में उन्हें मायूसी के साथ लौटना पड़ा. कांग्रेस नेताओं को बिना बुलाए मायावती के दरवाजे पर जाने को लेकर प्रदेश की सियासत में तरह- तरह की चर्चाएं हैं.

इसे भी पढ़ें : ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली : वीडियो वायरल करने वाला कांस्टेबल निलंबित

राजेंद्र पाल गौतम का कहना है वह दलित समाज की पूर्व मुख्यमंत्री हैं. ऐसे में उनका हालचाल लेना हमारा दायित्व है. हमने अपना नाम गेट पर लिखवा दिया है. जब बुलाएंगी तो दोबारा मिलने जाएंगे. वहीं दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस के ये नेता कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का संदेशा लेकर मायावती के दरवाजे पहुंचे थे.